सत्यखबर
हरियाणा के अंबाला की जादूगरनी केवल हरियाणा में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपना व भारत का नाम चमका रही है। यही नहीं यह प्रदेश में एकमात्र महिला जादूगर है। इन्हें अमेरिका की आइबीएम संस्था ने मौका दिया है। ऑनलाइन कंपीटिशन में उनका चयन हुआ है। ऑनलाइन कंपीटिशन में अंबाला छावनी की जादूगर काईजा क्वीन उर्फ काजल ने अपने जादू के जौहर दिखाए। इसके चलते उन्हें ऑनलाइन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पर प्रमाण पत्र भी मिले हैं।
यह भी पढ़े… शीघ्र ही लग सकता है महाराष्ट्र में भी लाकडाउन,जानिए किसने दिए यह संकेत
विदेश में जादूगरों के शो होते हैं, जिनमें सभी जादूगर अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। जिसमें नाम दर्ज तक करवाना आसान नहीं होता। काईजा क्वीन बताती हैं कि वह लगातार तीन माह से इन प्रतियोगिताओं में भाग ले रही थी। वह पिछले 18 साल से जादू की दुनिया में हैं तथा पिछले पांच साल से खुद इसकी कमान संभाल रही हैं। उन्हें यह कला पंजाब के जादूगर एडी बादशाह से सीखने को मिली। काईजा ने बताया कि जादू की दुनिया में पुरुषों का ही वर्चस्व ज्यादा है। जादू में उनकी रुचि थी और मेहनत और लगन से इस सपने को साकार किया है। उन्होंने बताया कि अमेरिका में फ रवरी, मार्च और अब अप्रैल में प्रतियोगिताएं चल रही हैं। इनमें वह हिस्सा ले रही हैं। इस कारण कई संस्थाएं उन्हें सम्मानित करने में लगी हुई हैं।
Aluminium recycling investment Aluminium recycling resource recovery Metal scrap recovery and reclamation