हरियाणा

हरियाणा की हाकी की खिलाड़ी मोनिका बंधेंगी पंजाब के ओलिपियन आकाशदीप के साथ शांदी के बंधन में

सत्य खबर, करनाल । 

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी ओलिंपियन आकाशदीप सिंह की आज भारतीय हॉकी महिला टीम की खिलाड़ी मोनिका मलिक के साथ शादी करने जा रहे है। आज जालंधर में दोनों की सगाई हो गई है।

 

मोनिका मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत के गोहाना खंड के गांव गामड़ी की रहने वाली हैं। वहीं, आकाशदीप सिंह मूल रूप से तरनतारन, खडूर साहिब के गांव वीरोवाल के रहने वाले हैं।

 

Haryana News: फिर टली उम्मीद! मनचाहे स्कूल में तबादले का सपना अब जून तक स्थगित!
Haryana News: फिर टली उम्मीद! मनचाहे स्कूल में तबादले का सपना अब जून तक स्थगित!

 

आकाशदीप सिंह और मोनिका मलिक की शादी 15 नवंबर को होगी। आज दोनों की सगाई जालंधर फगवाड़ा हाईवे पर स्थित एक निजी रिजॉर्ट में हो गई है। दोनों प्लेयरों के परिवार शगुन सेरेमनी के लिए जालंधर पहुंचे हैं। कल यानी मंगलवार को आकाशदीप के घर पर पाठ रखा गया था। 15 नवंबर को होने वाली शादी लांडरा सरहिंद हाईवे पर स्थित एक निजी रिजॉर्ट पर होगी।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, आकाशदीप सिंह पंजाब पुलिस में बतौर डीएसपी तैनात हैं। इनकी नियुक्ति बीते साल पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान द्वारा की गई थी। वहीं, मोनिका मलिक भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं।

Haryana News: दूध दाल आटा छुपाया तो होगी जेल! हरियाणा में कड़ी कार्रवाई का ऐलान!
Haryana News: दूध दाल आटा छुपाया तो होगी जेल! हरियाणा में कड़ी कार्रवाई का ऐलान!

 

आकाशदीप सिंह हॉकी जगत का बड़ा नाम हैं। वह भारत के बड़े ओलिंपियन के तौर पर जाने जाते हैं। 2014 में ही दक्षिण कोरिया में आयोजित 17वें एशियन गेम्स में खेलते हुए उन्होंने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा उन्हें हॉकी विश्व लीग राउंड-2015 में भी जगह मिली, जिसमें उन्होंने जीत का परचम लहराया था।

Back to top button