हरियाणा

हरियाणा के ये दो खिलाड़ी बंधे परिणय सूत्र में

सत्य खबर, सोनीपत । 

महिला एशियन हॉकी चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम की प्लेयर रहीं नेहा गोयल रविवार रात को वैवाहिक रिश्ते में बंध गईं। हॉकी प्लेयर सुनील हरियाणा के करनाल से बारात लेकर सोनीपत के रजवाड़ा पैलेस में पहुंचे। इसके बाद खुले आसमान के नीचे दोनों ने एक-दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाईं।

 

कई सालों तक एक-दूसरे के संपर्क में रहे नेहा और सुनील की शादी में पारिवारिक सदस्यों के साथ उनके हॉकी कोच, साथी खिलाड़ी भी विशिष्ट रूप से मौजूद रहे।

 

करनाल के रहने वाले सुनील और सोनीपत की नेहा गोयल की यह लव मैरिज है, लेकिन दोनों परिवारों की सहमति से अरेंज मैरिज के तौर पर हुई है। इस दौरान नेहा ने कहा कि हालात कैसे भी हों, हमें हार नहीं माननी चाहिए।

Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा
Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा

 

उन्होंने कहा कि मेरी मां ने मेरे लिए बहुत स्ट्रगल किया है। वह हार मान जातीं तो मैं आज यहां नहीं होती। किसी भी चीज पर गिव-अप नहीं करना चाहिए। मुझे इंजरी हुई, लेकिन मैंने गिव-अप नहीं किया। उन्होंने संदेश दिया कि बेटियों का कोई सपना है तो उन्हें सपोर्ट करें।

 

नेहा और सुनील की शादी रात बड़े ही धूम-धड़ाके के साथ हुई। सुनील रात को 10 बजे के करीब घोड़ा बग्गी पर सवार होकर बैंड बाजे के साथ रजवाड़ा पैलेस पहुंचे। यहां नेहा के परिजनों ने बारात का परंपरागत तरीके से स्वागत किया।

 

इस दौरान सुनील के फ्रेंड और परिजन जमकर नाचे। इसके बाद यहां शादी की रस्में शुरू हुईं और तारों की छांव में दोनों ने फेरे लिए। इसके बाद सुनील हॉकी प्लेयर पत्नी को लेकर करनाल के लिए रवाना हो गया।

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

 

शादी में ये उपस्थित रहे

नेहा की शादी में भारतीय हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला नाथ, हॉकी के चीफ कोच हरेंद्र सिंह, कोच प्रीतम सिवाच, असिस्टेंट कोच देव के अलावा हॉकी टीम से मुमताज, नवनीत कौर, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, उदिता, ज्योति आदि उपस्थित रहीं। सभी ने नेहा गोयल को जीवन के नए सफर के लिए शुभकामनाएं दी।

Back to top button