सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – मनोहर लाल खट्टर सरकार हरियाणा के लिए अभिशाप साबित हुई है। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने कही। वे रविवार को उपमंडल के सिल्लाखेड़ी गांव में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर ग्रामीणों ने बचन सिंह आर्य को जोरदार अभिनंदन किया। अपने संबोधन में बचन सिंह आर्य ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है।
आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में इस निक्कमी, नकारा और खटारा सरकार के परिवर्तन का समय आ चुका है और जनता अपनी वोट की चोट से सबक सिखाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश का मजदूर, किसान, कर्मचारी व व्यापारी पीडि़त, व्यथित और आंदोलित है। जब भाजपा सरकार नहीं बनी थी तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों को फसल लागत का 50 फीसदी मुनाफा देने का वायदा किया था। जब सरकार बनी तो मोदी व खट्टर सरकार अपने वायदे को पूरी तरह से भूल गई।
उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना का नाम प्रधानमंत्री फसल बीमा नहीं, बल्कि प्राइवेट मुनाफा योजना व किसान शोषण योजना होना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।
इस मौके पर मुख्य रूप से मा. राम सिंह, सतबीर सिंह गुर्रा, संदीप सिंह गुर्रा, मनदीप सिंह गुर्रा, अर्जुन सिंह गुर्रा, बलदेव कटारिया, उमेद सिंह गुर्रा, ओमप्रकाश गुर्रा, चंदा सिंह गुर्रा, मुनेश शर्मा, सतीश शर्मा, विक्की गुर्रा, सोमबीर जांगड़ा, विक्की शर्मा, कृष्ण शर्मा, मैडम निर्मला, रणधीर लठवाल, संदीप शर्मा, दीपक शर्मा, अजीत गुर्रा, अनूप वर्मा, जसवीर गुर्रा, कुलदीप गुर्रा व लोकेश शर्मा सहित काफी तादाद में लोग मौजूद थे।
Aluminum scrap importers Aluminium waste audit Scrap metal reclamation plant