हरियाणा

हरियाणा प्रदेश में प्रचंड बहुमत से बनेगी कांग्रेस पार्टी की सरकार : विधायक शैली चौधरी

सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। नारायणगढ़ की अनाज मंडी में हलका नारायणगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी एवं मौजूदा विधायक शैली चौधरी की मौजूदगी में राम कुमार शर्मा, मोहित गर्ग, हंसराज सैनी व सुमित गर्ग कांग्रेस में शामिल हो गए जिनका विधायक ने कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने कहा कि कांग्रेस छत्तीस बिरादरी व सभी वर्गों के लोगों की पार्टी है जिसमें सभी को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के दस वर्ष के कुशासन से तंग आ चुकी है। हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की लहर चल रही है। विधानसभा चुनाव में प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी जिसके बाद सभी वर्गों के हित में काम किया जायेगा व पूरे हरियाणा का रिकार्ड विकास करवाया जायेगा। आढ़ती एसोसिएशन के प्रदेश सचिव नीरज अग्रवाल ने कहा कि पिछले 10 वर्ष से सरकार ने आढ़ती व जमींदारों के रिश्ते को खत्म करने का काम किया है। पोर्टल के चक्कर में जमींदारों को परेशान किया गया है। इस अवसर पर पार्षद नरेन्द्र देव शर्मा, गुरमिन्द्र सिंह बेरखेड़ी, अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान जोगिन्द्र मोहन शर्मा, संदीप चौधरी, विकास अग्रवाल, सुधीर कुमार, राजीव सैनी, जगदीप चौधरी, कृष्ण कुमार, मदन लाल सैनी व रणधीर सिंह मौजूद थे।

Gurugram News: गुरुग्राम में हैरान कर देने वाली हत्या, शराबी पिता की क्रूरता सामने आई!
Gurugram News: गुरुग्राम में हैरान कर देने वाली हत्या, शराबी पिता की क्रूरता सामने आई!

 

Haryana 12th Result 2025: हरियाणा के 12वीं परीक्षा परिणाम में किस जिले ने किया सबसे शानदार प्रदर्शन?
Haryana 12th Result 2025: हरियाणा के 12वीं परीक्षा परिणाम में किस जिले ने किया सबसे शानदार प्रदर्शन?

Back to top button