सत्यखबर, चण्डीगढ़
हरियाणा कैबिनेट विस्तार को लेकर पिछले 2 महीने से प्रदेश में चर्चाओं का बाजार गर्म है पर केबिनेट का विस्तार नहीं हो पाया। जिसके चलते मंत्री बनने के नजदीक पहुंच चुके नेताओं की नींद हराम हो गई है। वहीं मंत्रिमंडल विस्तार में अब एक नया पेंच फंस गया है। सूत्रों के अनुसार सीएम मनोहर लाल खट्टर के एक फैसले से कैबिनेट का विस्तार अटका हुआ। दरअसल सीएम खट्टर विधानसभा स्पीकर को मंत्री बनाना चाहते हैं। वहीं हाईकमान और संघ ने कमल गुप्ता का नाम आगे किया हुआ है।
कमल गुप्ता की एंट्री से माहौल गरमा गया है। सूत्रों की माने तो सीएम मनोहर लाल ने कमल गुप्ता को मंत्री बनाने से इंकार कर दिया है। वहीं अनिल विज की पावर कम करने पर हाईकमान ने स्टे लगा दिया है।
ये भी पढ़ें… बिग बेक्रिंग : येदियुरप्पा देंगे इस्तीफा, दोपहर बाद राज्यपाल से मिलें
हालांकि अनिल विज के दिल्ली दौरे से हालात बदल पाए हैं। माना यह जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में भी मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। पार्टी संगठन चाहता है कि यूपी के साथ ही हरियाणा का भी मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया जाए।
Scrap aluminium innovation Aluminium scrap yard maintenance Metal recovery services