ताजा समाचार

हरियाणा में जजपा ने की अपनी सभी इकाइयां भंग

सत्य खबर, चंडीगढ़।
जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने अपनी सभी प्रमुख इकाइयों को भंग कर दिया है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जेजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी, सभी जिला व हलका स्तर की कार्यकारिणी को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया है।

हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को भी उनके पदों से मुक्त कर दिया गया है। अब जेजेपी जल्द ही नए पदाधिकारियों की घोषणा करेगी। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जेजेपी अपने संगठन में बदलाव कर नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी।

Robert Francis Provost: पहली बार अमेरिका से पोप का चुनाव! रॉबर्ट फ्रांसिस प्रवोस्ट बने पोप लियो पीएम मोदी ने दी बधाई
Robert Francis Provost: पहली बार अमेरिका से पोप का चुनाव! रॉबर्ट फ्रांसिस प्रवोस्ट बने पोप लियो पीएम मोदी ने दी बधाई

उन्होंने कहा कि संगठन पुनर्गठन के तहत जेजेपी के कर्मठ, ऊर्जावान नेताओं व कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी। अजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी अपने वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद संगठन के नए स्वरूप पर काम करेगी। उन्होंने सभी जेजेपी कार्यकर्ताओं से अगली घोषणा तक अपने-अपने क्षेत्रों में जिम्मेदारी से काम करते रहने को कहा।

Punjab News: एयर रेड सायरन और बंद स्कूल! पंजाब में बढ़ते खतरे के बीच लोगों को घरों में रहने की चेतावनी
Punjab News: एयर रेड सायरन और बंद स्कूल! पंजाब में बढ़ते खतरे के बीच लोगों को घरों में रहने की चेतावनी

Back to top button