सत्यखबर, चढीदढ़
हरियाणा सरकार ने 4798 लिपिकों का रिजल्ट शुक्रवार शाम को घोषित कर दिया गया था। अब मैरिट के आधार पर उन्हेंं उनकी पसंद के विभागों का आवंटन कर दिया है। शुक्रवार देर रात को लिपिकों की भर्ती का रिजल्ट घोषित किया गया था और शनिवार को दिनभर काम होने के बाद रविवार शाम को सभी लिपिकों को उनके विभाग आवंटित कर दिए गए हैं। सभी लिपिकों को मंगलवार सुबह नौ बजे उन्हेंं अलाट विभागों में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
बता दे की हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा प्रदेश के 81 विभागों के लिए 4798 लिपिकों की भर्ती की गई है। इनके लिए पिछले साल मई में भर्ती निकाली गई थी। लिपिक बनने के लिए करीब 16 लाख युवाओं ने आवेदन किए थे, जिनमें से इनकी भर्ती हुई है। आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने बताया कि रिजल्ट आने के 36 घंटे के भीतर सभी लिपिकों को उनकी पसंद पूछकर मैरिट के आधार पर विभाग आवंटित कर दिए गए हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=dQj-IfRwqAw
Aluminium scrap refining Scrap aluminium analysis Metal waste cleaning