क्राइम्‌हरियाणा

हरियाणा में प्रेम विवाह करने वाले जोड़ो की बाइक सवार दो बदमाशों ने 7 राउंड फायरिंग कर की हत्या।

सत्य खबर, नई दिल्ली।

हरियाणा में प्रेम विवाह करने वाले जोड़े की हत्या कर दी गई है। यह मामला हरियाणा के हिसार जिले का है। दो बाइक सवार बदमाशों ने 7 चक्कर लगाकर फायरिंग की जिसके चलते उन दोनों को गोलियां लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात का समय और स्थान

हरियाणा के हिसार जिले में प्रेम विवाह जोड़े की हत्या कर दी गई है यह वारदात सोमवार सुबह 9:30 की गई। दोनों के शव हांसी के लाल हुकम चंद जैन पार्क में मिले है। पति पत्नी सुबह के समय पार्क में बैठे थे। अचानक ही दो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर गोली चलानी शुरू कर दी। आस पास के लोगो ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जोड़े की पहचान 

नारनौंद के वडाला गांव का रहने वाला लड़का और लड़की हांसी के सुल्तानपुर की रहने वाली है। दोनों ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में प्रेम विवाह किया था। दोनों आपस में रिश्तेदार थे। दोनों के परिवार वाले प्रेम विवाह से नाराज थे। युवक ने मामा के साले की बेटी से शादी की थी। लड़की का नाम मीना और लड़के का नाम तेजबीर बताया जा रहा है।

मृतकों के शव मीना और तेज़बीर।

मौके पर पहुंची पुलिस जुटाए सबूत 

पुलिस वारदात वाली जगह पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने जगह को सील कर दिया। शवों के पास 7 खोल मिले हैं।4,5 गोलियों के निशान शवों पर दिखाई दे रहे है। पोस्टमार्टम के द्वारा पता चल जाएगा की दोनों को कितनी गोलियां लगी है।मौके पर एक बाइक की चाबी भी मिली है।अभी ये पता नहीं चला है कि ये चाबी इनकी है या नहीं।

पुलिस ने जुटाए सबूत।

परिजनों से की पूछताछ 

लड़के के परिवार वाले वहां पर पहुंचे हैं। लड़की के परिवार वाले नहीं पहुंचे हैं। पुलिस ने एक टीम पूछताछ के लिए लड़की के घर सुल्तानपुर भेज दी है। पुलिस को शक है कि मीना के घर वालों ने ही बदनामी के डर से हत्या करवाई है।

पुलिस ने पार्क किया सील 

पुलिस ने दो मर्डर होने के बाद पार्क को बिल्कुल सील कर दिया है। किसी को अंदर आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Back to top button