ताजा समाचार

हरियाणा में फिर से हो रहा मौसम में बदलाव, जानिए कब कहां कैसा रहेगा

सत्य खबर, चंडीगढ़।
हरियाणा में 3 दिन की बारिश से मौसम में बड़ा बदलाव देखने मिला है। दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट आई है। हालांकि, आज से फिर मौसम खुष्क रहेगा। यानी दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी, लोगों को एक बार फिर गर्मी का एहसास होगा।

26 जून तक मौसम में कोई बदलाव देखने नहीं मिलेंगे। अच्छी बात यह है कि 26 जून की रात से फिर मौसम बदलेगा, और बारिश के हालात बनेंगे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्री-मानसून बारिश का सेकेंड फेज है। सूबे में मानसून जुलाई के पहले सप्ताह यानी 3 जुलाई से पहले आने की संभावना है।

Robert Francis Provost: पहली बार अमेरिका से पोप का चुनाव! रॉबर्ट फ्रांसिस प्रवोस्ट बने पोप लियो पीएम मोदी ने दी बधाई
Robert Francis Provost: पहली बार अमेरिका से पोप का चुनाव! रॉबर्ट फ्रांसिस प्रवोस्ट बने पोप लियो पीएम मोदी ने दी बधाई

24 घंटे में बारिश की बात करें तो सबसे ज्यादा बारिश सिरसा जिले में हुई। यहां 53MM बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा हिसार में 12.1MM बारिश हुई। पानीपत में हुई 11MM बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी भर गया, जिससे आने जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।मौसम विभाग के अनुसार करनाल, नारनौल, गुरुग्राम और रोहतक में भी अच्छी बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 22 जून से 26 जून तक मौसम खुष्क रहेगा, लेकिन बदलाव की भी पूरी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। पश्चिमी हवाएं चलने के कारण बीच-बीच में हल्के बादल भी आने की संभावना है।

Punjab News: एयर रेड सायरन और बंद स्कूल! पंजाब में बढ़ते खतरे के बीच लोगों को घरों में रहने की चेतावनी
Punjab News: एयर रेड सायरन और बंद स्कूल! पंजाब में बढ़ते खतरे के बीच लोगों को घरों में रहने की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी हवाओं के असर से 26 जून की रात से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे 27 जून से राज्य में प्री-मानसून की बारिश के सेकेंड फेज के शुरुआत की भी संभावना है। इससे दिन के तापमान में गिरावट संभावित है।

Back to top button