सत्यखबर, चंडीगड़
हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अब राशन डिपो के अलाटमेंट में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इससे नारी सशक्तिकरण को बल मिलेगा। वहीं, आज सदन में महिलाओं का आत्मसम्मान बढ़ाने वाली एक नई इबारत लिखी गई। प्रश्नकाल के बाद महिला विधायकों ने कार्यवाही का संचालन किया।हरियाणा विधानसभा में पीठासीन अधिकारी का दायित्व कांग्रेस की विधायक किरण चौधरी निभा रही हैं। भाजपा विधायक सीमा त्रिखा राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू करवाई। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा को जजपा विधायक नैना चौटाला आगेे बढ़़ा रही हैंं।
https://www.youtube.com/watch?v=2aA9kQFjTyc
बीमारी के बावजूद गृह मंत्री अनिल विज भी सदन में पहुंचे हैं। कांग्रेसी विधायक आफताब अहमद के सवाल पर गृह मंत्री ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे धरने प्रदर्शनों के दौरान प्रदेश में कुल 68 लोगों की मौत हुई है। इनमें 21 हरियाणा और 45 पंजाब के हैं। 51 लोगों की मौत स्वास्थ्य संबंधी कारणों से हुई, जबकि 15 की मौत सड़क हादसों में हुई है। दो किसानों ने खुदकुशी कर ली। फिलहाल हरियाणा सरकार इन मृतकों के आश्रितों को कोई सहायता राशि नहीं देने जा रही है।
इससे पूर्व, सत्र में भागीदारी करने के लिए नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस के कुछ अन्य विधायकों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे। पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों से खफा कांग्रेसियों ने ट्रैक्टर नहीं चलाया, बल्कि उसे रस्से में बांधकर खींचा है। इस ट्रैक्टर पर हुड्डा और कुछ विधायक बैठे थे, जबकि कुछ विधायक और पार्टी के प्रमुख नेता इस ट्रैक्टर को रस्से से खींच रहे थे।
https://www.youtube.com/watch?v=m_Q1FmuhFDk
Aluminium can recycling Aluminium scrap consultation services Metal waste reprocessing plant