हरियाणा

हरियाणा में लगातार तीसरी बार कमल खिलाकर जनता ने लिया सही फैसला : जिन्दल

सत्य ख़बर, कुरुक्षेत्र:

हरियाणा विधान सभा चुनाव 2024 के मंगलवार को घोषित परिणाम में में भाजपा ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। भाजपा की इस प्रचंड जीत पर सांसद नवीन जिंदल ने श्रेय हरियाणा की जनता और भाजपा के कार्यकर्ताओं को दिया है। सांसद नवीन जिन्दल ने नायब सिंह सैनी और दूसरे उम्मीदवारों को बधाई देने हेलीकॉप्टर से कुरुक्षेत्र पहुंचे। उन्होंने जीत के जश्न में अपने विचार सांझा करते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने एक बार फिर भाजपा पर विश्वास जताया है। यह जीत हमारे लिए सिर्फ एक चुनावी सफलता नही है बल्कि यह जनता जनार्दन के मन की बावाव है। हमारी सरकार ने हमेशा विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता को प्राथमिकता दी है। इस जीत के साथ हम और अधिक संकार कि हम हरियाणा को विकास के नए आयाम पर ले जायेंगे। उन्होंने कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं पूरे कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की जनता का धन्यवाद करता हूं जिन्नोंने भाजपा पर भरोसा किया। मैंने जनता के बीच जाकर भाजपा के विकास कार्यों का प्रचार प्रसार किया था। अब हम सभी वायदों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हरियाणा को एक विकसित राज्य बनाने में किसी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ेगे। इस अवसर पर नायव सिंह सैनी ने नवीन जिन्दल को गले लगा कर शुभकामनाएं सांझा को। सांसद नवीन जिन्दल ने नायब सैनी और उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपसंचत रहे।

Weather Update
Weather Update : हरियाणा समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, यहां देखें IMD का ताजा पूर्वानुमान

बता दें कि सांसद नवीन जिंदल की माता सावित्री देवी जिंदल ने भी हिसार विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव जीता है।

Haryana Electricity : हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अब प्रति यूनिट देने होंगे इतने रुपये; जेब होगी ढीली
Haryana Electricity : हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अब प्रति यूनिट देने होंगे इतने रुपये; जेब होगी ढीली

Back to top button