हरियाणा

हरियाणा मौसम अपडेट: आज इन जिलों पर मेहरबान रहेगा मानसून

सत्य खबर,पानीपत ।

हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मानसून एक्टिव है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने आज 27 शहरों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसमें से 10 शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां हैवी रेन होने के आसार हैं।

इन शहरों में सांपला, रोहतक, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बापौली, गोहाना, इसराना, पानीपत, शामिल हैं। यहां 30-40 KMPH की स्पीड से हवाएं चलेंगी। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है।

Haryana 12th Result 2025: हरियाणा के 12वीं परीक्षा परिणाम में किस जिले ने किया सबसे शानदार प्रदर्शन?
Haryana 12th Result 2025: हरियाणा के 12वीं परीक्षा परिणाम में किस जिले ने किया सबसे शानदार प्रदर्शन?

इनके अलावा चरखी दादरी, भिवानी, तोशाम, बहादुरगढ़, बेरी खास, बवानी खेड़ा, हांसी, नारनौंद, घरौंडा, महम, सफीदों, इंद्री में हलकी बारिश होने के आसार हैं।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 24 अगस्त तक बारिश का सिलसिला चलेगा। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगस्त में अच्छी बारिश से फसलों को काफी फायदा होगा।

हरियाणा के 22 जिलों में अगस्त के 10 दिनों में अभी तक सामान्य से 42% अधिक बारिश हुई है। अभी तक सभी जगह 53.9MM बारिश होनी थी, लेकिन इन दस दिनों में 76.7 एमएम बारिश हो चुकी है। इनमें फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल, पलवल, पंचकूला और पानीपत में सामान्य से कम बारिश हुई है।

वहीं अब मानसून सीजन में 1 जून से अब तक सूबे में 224.2MM बारिश हुई है, जबकि सामान्य बरसात 275.9MM है। यह 19% कम है। कैथल, करनाल और पंचकूला जिले ऐसे हैं, जिनमें अभी तक 50% कम बारिश हुई है।

HBSE Haryana Board: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, अब मार्कशीट डाउनलोड करने का सबसे तेज़ तरीका जानिए
HBSE Haryana Board: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, अब मार्कशीट डाउनलोड करने का सबसे तेज़ तरीका जानिए

Back to top button