हरियाणा

हरियाणा मौसम अपडेट: इन जिलों को निराश करेगी आज बारिश

सत्य खबर,हिसार ।

हरियाणा में अगस्त महीने में 33 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को करनाल और यमुनानगर में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 4 जिले ऐसे हैं जहां बारिश नहीं होगी। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, जींद और हिसार शामिल हैं। यहां आज मानसून सक्रिय नहीं होगा।

Haryana News: कुरुक्षेत्र में पुलिस ने पकड़ी फर्जी महिला ASI, साल भर से पहन रही थी पुलिस यूनिफार्म
Haryana News: कुरुक्षेत्र में पुलिस ने पकड़ी फर्जी महिला ASI, साल भर से पहन रही थी पुलिस यूनिफार्म

पिछले 24 घंटे में 5 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश रोहतक में हुई, जहां 2.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। सिरसा में 1.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। पानीपत में 1.0, करनाल और कुरुक्षेत्र में भी 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। मानसूनी हवाओं के चलते तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

हरियाणा के 16 जिलों में मानसून की बारिश सामान्य से कम हुई है। कैथल, करनाल और पंचकूला जिले ताे ऐसे हैं, जहां सामान्य से आधी बारिश भी नहीं हाे पाई। हिसार, जींद, यमुनानगर, पलवल और रोहतक जिलाें में सामान्य से 30 प्रतिशत से भी कम बारिश हाे पाई है। महेंद्रगढ़ और नूंह जिलाें में जमकर बादल बरसे हैं। नूंह में सामान्य से 63 प्रतिशत और महेंद्रगढ़ जिले में सामान्य से 51 प्रतिशत तक अधिक बारिश दर्ज की गई है।

Haryana News: जिंद पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 से ज्यादा MTP किट्स की हुईं आपूर्ति, गिरफ्तार हुए आरोपी
Haryana News: जिंद पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 से ज्यादा MTP किट्स की हुईं आपूर्ति, गिरफ्तार हुए आरोपी

Back to top button