हरियाणा

Haryana Weather Updates : इन जिलों में आज भी एक्टिव रहेगा मानसून

सत्य खबर, भिवानी ।

हरियाणा में अभी मानसून एक्टिव रहेगा। मौसम विभाग ने सूबे में 29 अगस्त तक बारिश के आसार जताए हैं। अगस्त में राज्य में 101.8 मिमी सामान्य बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 135.6 मिमी बारिश हुई है। बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 24 घंटे में हुई बूंदाबांदी और मानसूनी हवाओं से 2.5 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।

Haryana News: चोर ने दुकान में आराम से किया कब्जा, मालिक की कुर्सी पर बैठकर चोरी की लाखों की रकम
Haryana News: चोर ने दुकान में आराम से किया कब्जा, मालिक की कुर्सी पर बैठकर चोरी की लाखों की रकम

10 घंटों के दौरान सूबे के 6 जिलों में मौसम खराब रहा। जींद में सबसे अधिक बारिश हुई, यहां 4.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

हरियाणा के 6 जिले ऐसे रहे, जहां 24 घंटे के दौरान हल्की बूंदाबांदी रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा बारिश जींद में हुई, यहां 4.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा करनाल में 1.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। फतेहाबाद में 1.2 ,MM बारिश हुई। इन जिलों के अलावा रोहतक, पानीपत और कुरुक्षेत्र में भी मौसम बदला रहा, यहां 0.5 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे इन जिलों में दिन के तापमान में कुछ कमी आई है।

Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम
Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम

हरियाणा के 16 जिलों में मानसून की बारिश सामान्य से कम हुई है। कैथल, करनाल और पंचकूला जिले ताे ऐसे हैं, जहां सामान्य से आधी बारिश भी नहीं हाे पाई। हिसार, जींद, यमुनानगर, पलवल और रोहतक जिलाें में सामान्य से 30 प्रतिशत से भी कम बारिश हाे पाई है।महेंद्रगढ़ और नूंह जिलाें में जमकर बादल बरसे हैं। नूंह में सामान्य से 63 प्रतिशत और महेंद्रगढ़ जिले में सामान्य से 51 प्रतिशत तक अधिक बारिश दर्ज की गई है।

Back to top button