हरियाणा

हरियाणा मौसम अपडेट: इन शहरों में आज गर्मी से राहत मिलने के आसार

सत्य खबर, हिसार ।
नौतपा के आठवें दिन मौसम विभाग ने हरियाणा के 9 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। रादौर, थानेसर, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, बराडा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़ में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40KM/H की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

इसी बीच सिरसा लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी देश में सबसे गर्म रहा। यहां ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन पर अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मैनुअल स्टेशन पर यह 47.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Haryana: क्या अब खत्म होगा हरियाणा का हथियारों वाला गानों का दौर? STF ने उठाया बड़ा कदम
Haryana: क्या अब खत्म होगा हरियाणा का हथियारों वाला गानों का दौर? STF ने उठाया बड़ा कदम

वहीं, उत्तर प्रदेश का कानपुर देश का दूसरा सबसे गर्म शहर बना। वहां पारा 48.2 डिग्री रहा। चंडीगढ़ सहित हरियाणा के हिसार, रोहतक, सिरसा, अंबाला, नारनौल, पानीपत में लू से हालात खराब हैं। हरियाणा में दिन का औसत पारा सामान्य से 5.7 डिग्री ज्यादा रहा।

रात के तापमान में कमी आई
हरियाणा में 12 साल बाद ऐसी स्थिति है, जब मई सबसे सूखा रहा। 1 से 31 मई तक प्रदेश में 4.2MM बारिश हुई है, जो सामान्य से 79% कम है। इससे पहले साल 2013 में 1.4MM बारिश हुई थी। रात के तापमान में 2.7 डिग्री की कमी आई है। यह सामान्य से 2.2 डिग्री तक ज्यादा है।

Haryana Covid: हरियाणा में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, गुरुग्राम-फरीदाबाद में अलर्ट जारी!
Haryana Covid: हरियाणा में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, गुरुग्राम-फरीदाबाद में अलर्ट जारी!

मौसम विभाग का कहना है कि आज और कल कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। 3 जून तक मौसम में परिवर्तन जारी रह सकता है। भीषण गर्मी के बीच रोहतक में नगर निगम कमिशन ने सफाई कर्मियों के काम करने का समय निश्चित कर दिया है। अब यहां सफाई कार्य सुबह 5 से दोपहर 12 बजे तक ही होगा। इससे पहले सफाई कर्मी दिन में किसी भी समय काम करते थे।

Back to top button