हरियाणा

हरियाणा मौसम अपडेट : ठंड और कोहरा ,जारी जानिए अपने जिले का हाल

सत्य खबर, हिसार ।

पहाड़ों में हो रही बर्फवारी और बारिश से हरियाणा में ठंड तेजी से बढ़ने लगी है। यही वजह है कि हरियाणा की रातें शिमला से भी ठंडी रिकॉर्ड की गई हैं। 24 घंटे के दिन और रात के तापमान को देखें तो हिसार का न्यूनतम तापमान में 8.6 डिग्री पहुंच गया। जबकि शिमला का तापामान 9.2 डिग्री चल रहा है। वहीं, दिन का तापमान रोहतक में 23.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य के मुकाबले 3.7 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 24 नवंबर तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में धुंध छा सकती है।

 

Haryana में युद्ध के हालात, ड्रोन और मिसाइल हमलों को लेकर तगड़ी तैयारियां!
Haryana में युद्ध के हालात, ड्रोन और मिसाइल हमलों को लेकर तगड़ी तैयारियां!

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रात का तापमान और कम हो सकता है। पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ असर मैदानों में दिखा सकता है। इसका मैदानी इलाकों में ठंडक के रूप में असर दिखेगा। यानी हरियाणा में आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

 

धुंध का अलर्ट

Haryana News: हरियाणा में मिसाइल गिरने से दहशत, क्या यह पाकिस्तान का नया हमला था?
Haryana News: हरियाणा में मिसाइल गिरने से दहशत, क्या यह पाकिस्तान का नया हमला था?

मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में गहरी से गहरी धुंध का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं। फतेहाबाद, हिसार और जींद में गहरी धुंध का यलो अलर्ट जारी हुआ है। इधर गहरी धुंध ने लोगों को शुक्रवार को भी परेशान किया। कई जिलों में विजबिलिटी 50 से लेकर 100 मीटर तक रही।

Back to top button