सफीदों, (महाबीर मित्तल)
उपमंडल सफीदों के गांव अंटा के निकट बह रही हांसी बुटाना ब्रांच नहर में शनिवार दोपहर को सात वर्षीय बच्चा आयुषखेलते-खेलते अख्चानक गिर गया। बच्चे में नहर में गिरा देख उसको बचाने के लिए मां व उसकी चाची भी नहर में कूद गई। नहर में पानी की अधिकता के कारण तीनों पानी में समां गए। तीन लोगों के नहर में डूबने की ख्खबर पाकर समीपवर्ती गांव अंटा व आसपास के गांवों के काफी तादाद में लोग मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना नहरी विभाग व पुलिस को दी गई।
https://www.youtube.com/watch?v=FLalEC7HnW0
सूचना पाकर एसएचओ सदर संजय कुमार मौके पर पहुंच गए। लोगों व पुलिस ने बच्चे व महिलाओं को बचाने के लिए संयुक्त अभियान चलाया। मिली जानकारी के अनुसार गांव अंटा निवासी पिंकी (31), अपने बेटे आयुष (7) व देवरानी कविता (27) के साथ शनिवार को पानीपत रोड पर हांसी बुटाना ब्रांच नहर के पास लकडिय़ां इक_ा करने के लिए आई थी। जेठानी व देवरानी बच्चे को नहर पटरी पर खेल में लगाकर लकड़ी बिनने में लग गई। इसी बीच खेलते-खेलते बच्चा आयुष अचानक आयुष नहर में गिर गया। बच्चे को नहर में गिरते हुए देख पिंकी व कविता ने देख लिया और तत्काल वे दोनों आयुष को बचाने के लिए नहर में उतर गई।
https://www.youtube.com/watch?v=nVWRPn5zZHw
नहर में पानी का बहाव इतना तेज था कि तीनों नहर में बह रहे पानी के वेग में समा गए। इसी बीच वहां वहां से गुजर रहे लोगों का ध्यान उन पर गया। इसी दौरान वहां ट्रेफिक पुलिस गाडिय़ों की चैकिंग कर रही थी। ट्रैफिक टीम में शामिल एएसआई रणबीर ने नहर के पास कुछ हलचल दिखाई दी। रणबीर सिंह बिना देरी किए नहर पर पहुंचा और उसने एक महिला का शरीर दिखाई दिया। रणबीर ने मौके की नजाकत को भांपकर उसने एक ट्रक को रूकवाया और उससे रस्सा लेकर नहर में महिला की ओर फैंक दिया। महिला ने रस्से को पकड़ लिया और महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। सकुशल बचने वाली यह महिला आयुष की मां पिंकी थी। कुछ ही देर में गांव अंटा व आसपास के गांवों से भारी तादाद में लोग मौके पर पहुंच गए।
https://www.youtube.com/watch?v=kLhSq1ylq6s
काफी ग्रामीण रस्से के सहारे डूबे हुए लोगों को तलाशने के लिए नहर में उतर गए। पानी की अधिकता को देखते हुए ग्रामीणों ने नहरी विभाग से अनुरोध करके नहर में पानी कम करवाया। काफी मशक्कत के उपरांत घटना से करीब छ: किलोमीटर की दूरी पर दोनों चाची-भतीजे को नहर से निकाल लिया गया। दोनों को गंभीरावस्था में सफीदों के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां पर डाक्टरों ने दोनों को मृत्त घोषित कर दिया। दोनों की मौत का पता चलते ही पूरे गांव अंटा में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने
शनिवार दोपहर को घटी इस घटना में पुलिस का मानख्वीय चेहरा सामने आया है। नहर में जब तीन लोग डूब गए और उन्हे बचाने की चीख-पुकार शुरू हुई तो वहां पर गाडिय़ों की चैकिंग कर रहे एएसआई का ध्यान यकायक उस ओर गया। रणबीर सिंह बिना देरी किए मौके पर पहुंचे। सारी वस्तुस्थिति से अवगत होकर उन्होंने तुरंत एक ट्रक से रस्सा लेकर नहर में फैंक दिया और बच्चे की मां पिंकी ने वह रस्सा पकड़ लिया। उसके उपरांत पिंकी सकुशल नहर से बाहर निकाल लिया गया। अगर एएसआई रणबीर सिंह मौके पर तत्परता ना बरतते तो पिंकी भी शायद अपनी देवरानी कविता व बेटे आयुष की तरह मौत के आगोश में समा जाती। एएसआई रणबीर सिंह के द्वारा किए गए इस उम्त्कृष्ट कार्य की समूचे क्षेत्र में भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही है।
https://www.youtube.com/watch?v=Bc_QzAARCXg
https://www.youtube.com/watch?v=yJKgMcNNsjo
दो बहनों का अकेला भाई था आयुष
बता दें कि मृत्तक आयुष व महिला कविता का परिवार मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। घर का चुल्हा जलता रहे इसके लिए दोनों जेठानी-देवरानी लकडिय़ां चुगने के लिए नहर पटरी पर आई थी। मृत्तक आयुष के पिता एक हैचरी पर ड्राईवरी करते है। आयुष अपनी दो बड़ी बहनों का अकेला भाई तथा परिवार का चश्मोचिराग था। मां पिंकी तो किसी तरह मौत के आगोश से निकल आई लेकिन काल आयुष को निगल गया। ठीक इसी प्रकार की स्थिति चाची कविता के परिवार की भी है। कविता के एक लड़का व 2 लड़कियां है।
क्या कहते हैं एसएचओ
इस मामले में एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि खेलते समय नहर में गिरे मासूम को बचाने के लिए दोनों महिलाएं नहर में उतरी थी। बच्चे की मां को निकाल लिया गया है, जबकि बच्चे व उसकी चाची के शवों को भी बरामद कर लिया गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=FLalEC7HnW0
Aluminum salvage and recycling Aluminium scrap import regulations Environmental metal recycling practices