सत्यखबर, हिसार
शनिवार का दिन पुलिस के लिए कड़ी परीक्षा वाला साबित होगा। जिलेभर में जहां सभी टोल नाकों पर सैकड़ों की संख्या में लोग सामूहिक उपवास करेंगे। वहीं शहर में तिरंगे के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकलने जा रही है। दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले पर हुए तिरंगे के अपमान से पूर्व सैनिक वर्ग में भारी नाराजगी है। तिरंगे के सम्मान में पूर्व सैनिकों की ओर से शहीद भगत सिंह संस्था के बैनर तले तिरंगा सम्मान यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष नायब सूबेदार सूरजभान कटारिया ने बताया कि तिरंगा देशवासियों के लिए सम्मान का प्रतीक है। तिरंगे का नाम सुनकर ही रोम-रोम पुलकित हो उठता है। लेकिन 26 जनवरी को दिल्ली में जिस तरह तिरंगे का अपमान किया गया, उससे केवल पूर्व सैनिक ही नहीं बल्कि देश का आम जनमानस भी दुखी है। पूर्व सैनिकों का तो यहां तक मानना है कि यह केवल तिरंगे का नहीं बल्कि देश की अस्मिता का भी अपमान है और इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। जिस झंडे के लिए हमारे देश के देशभक्तों ने कुर्बानी देकर आजादी हासिल की और अब झंडे की रक्षा के लिए सैनिक अपनी शहादत देने से नहीं चूकता, उस झंडे का अपमान सैनिकों व आम जनता के लिए शर्म की बात है।
Aluminum scrap sales Scrap aluminium circular economy Metal scrap reclamation and processing