हरियाणा

होडल के कई गांवो में पहुंचा यमुना का पानी, किसानो की हजारो एकड़ फसल हुई बर्बाद

सत्यखबर होडल (हरिओम भारद्वाज) – हथनी बैराज से यमुना नदी में छोड़ा गया 8 लाख 27 हजार क्यूसिक पानी अब होडल पहुंच गया है और पिछले गांवो में मचाई तबाही। अब होडल के गांवो में भी नजर आने लगी है। होडल के कई गांवो को यमुना ने अपने आगोश में लेने के बाद अब लोगो को भय सताने लगा है। आपको बता दे की होडल के आसपास गाँधी नगर फतनगर व चंडीगढ़ नगला को यमुना ने अपने आगोश में ले लिया है और कई गांवो के किनारे पर यमुना का पानी पहुंच गया है। जिससे किसानो की हजारो एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है। यहां के लोगो ने बताया की यहां यमुना का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन प्रशासन का कोई इस और ध्यान नहीं है। केवल खाना पूर्ति करने आए तो थे लेकिन अगर जलस्तर और बढ़ जाता है। कोई अप्रिय घटना होती है तो उसका जिम्मेदार कोन होगा।

वही एक ग्रामीण महिला ने बताया की यमुना का पानी हमारे गांव के चारो तरफ आ गया है। रास्ता भी नहीं है निकलने के लिए रस्ते में मिटटी तो डाली जा रही है पर अगर जलस्तर बढ़ता है तो मिटटी बह जाएगी। दिन रात अपनी व अपने बच्चो की रखवाली करनी पड़ रही है। पशुओ के लिए चारा भी नहीं रहा महिला ने कहा की प्रशासन आता है और खाना पूर्ति करके चला जाता है।

Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम
Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम

वही जब हमने निकट थाना प्रभारी से बात की तो उन्होंने बताया की हमारी पुलिस टीम राहत कार्य पर लगाई हुई है और 24 घण्टे यमुना किनारे वाले गांवो पर नजर बनाए हुए है।

यमुना नदी का जायजा लेने के बाद हमने पाया की पुलिस तो अपना काम कर रही है लेकिन अन्य प्रशासन की तरफ से कोई ठोस इंतजामात नहीं किए गए है। शायद किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन की नीद खुलेगी।

Haryana: POCSO केस में नाम हटाने के बदले मां ने मांगे दो लाख, पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा
Haryana: POCSO केस में नाम हटाने के बदले मां ने मांगे दो लाख, पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा

Back to top button