चंडीगढ़, सत्य खबर
किसान मजदूर खेत बचाव यात्रा का तीसरा पड़ाव आज पानीपत से चलकर करनाल के रास्ते देर शाम को पंचकुला पहुंचा। यात्रा का नेतृत्व कर रहे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व हरियाणा सहप्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता का हौंसला बढाने के लिए पार्टी के राष्टृीय सचिव पंकज गुप्ता किसान सेल के गजेन्द्र सिंह, नार्थ बी के कौशिक, जोन सचिव योगेश्वर शर्मा, युवा विंग अध्यक्ष गौरव बक्सी, महिला विंग की रितू अरोडा भी पहुंची। किसान मजदूर खेत बचाओं यात्रा का तीसरा पडाव की शुरूआत पानीपत से की गई। जिसका ठहराव देर शाम को पंचकुला पर हुआ। इस दौरान उनके साथ सैकडों की संख्या में स्थानीय निवासी और पार्टी कार्यकता शामिल रहें। आम आदमी पार्टी के राष्टृीय सचिव पंकज गुप्ता ने यात्रा में मौजूद युवा संगठन के कार्यकर्ताओं को देश की तरक्की में भागीदार बनने को कहा। उन्होंने कहा कि किसान मजदूर खेत बचाव यात्रा का मकसद किसानों का साथ देना और उनकी केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों काले कानूनों का विरोध करना है।
इस दौरान के संयोजक राज्यसभा सांसद डॉ. गुप्ता ने कहा कि हरियाणा की मनोहर लाल खटटर सरकार किसानों पर लगातार जुल्म कर रहें है। आज उन्होंने किसानों की महापंचायत को रोकने के लिए पूरे प्रदेश में इंटरनेट सेवा रोक दी। इसके बावजूद किसानों का आना नहीं रूका. उन्होंने कहा हम इस गूंगी बहरी सरकार को यह बताना चाहते है कि वह जिनता जुल्म करेगी, हमारी उतनी ही ताकत बढेगी। खटटर सरकार द्वारा लगाई गई 144 धारा के बावजूद करनाल में पहुंचे किसान इसका सबूत है। हमारी यात्रा भी इसी का अंश है। उन्होंने कहा कि किसानों का नाम अगर संसद में आता है तो मोदी सरकार कैमरे और माइक बंद करवा देती है। अगर हरियाणा प्रदेश में किसान कोई बात करना चाहे तो, प्रदेश सरकार इंटरनेट सेवाएं बंद कर देती है। मगर वह यह नहीं समझ रहे कि किसान उनके सामने झुकने को तैयार ना थे ना है।
डॉ. गुप्ता ने कहा हमारी यात्रा भी करनाल से गुजरी है। अगर किसानों को लगे तो वह हमें आवाज दे, हम कुछ ही घंटे में उनके पास होंगे। उन्होंने यात्रा के दौरान आवाज दो हम एक है, किसान मजदूर खेत बचाव, खेत बचेगा तो किसान और मजदूर बचेंगे आदि नारे भी लगाए गए। आठ दिन तक चलने वाली यात्रा का आज तीसरा पढाव पंचकुला में होगा। यात्रा आज पानीपत के रास्ते घरौडा, करनाल, असध, नीलोखेडी, यमुनानगर, जगाधरी, सढोंरा, अंबाला, नारायणगढ, बरवाला, पंजकुला, पिंजोर कालका, पंचकुला पहुंची। जहां रात्रि विश्राम की व्यवस्था, पार्टी की स्थानीय इकाई पंचकुला द्वारा किया गया था।
आज की यात्रा में आम आदमी पार्टी की युवा विंग ने अपने अध्यक्ष गौरव बक्शी के नेतृत्व में बढचढ कर हिस्सा लिया। दूसरी तरफ यात्रा का विभिन्न जिलों नीलोखेडी, करनाल,इंद्री,यमुनानगर, पिंजोर का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी की महिलाओं ने भी स्वागत समारोह में भाग लिया।
यात्रा जिस भी गांव व जिले से गुजरी सभी ने उसका जोरदार समर्थन कर किसानों के पक्ष में आवाज उठाने पर डॉ. गुप्ता को आगे बढाने को कहा। इस अवसर पर पार्टी के संगठन मंत्री बीके कौशिक, महेन्द्र राठी, सुनील साहारण, सुशील चहल, निरंजन गुजर, योगेश्वर शर्मा, रितू अरोडा, साहिल लठवाल, सौरव झा, अब्दुल रहीम, अंकित कादयान आदि कार्यकर्ताओं ने स्थानीय निवासियों को तीनों काले कृषि कानूनों से किसानों पर होने वाले आर्थिक बोझ और नुकसान की जानकारियां दी। यात्रा में शामिल लोगों का काफिला देखते ही बन रहा है। इस आज की यात्रा में करीबन 100 कारें, टेक्टर, जीपें और 150 मोटर साइकिलों पर बैठकर सैकडो लोग शामिल हुए। जबकि गांव व जिलों के दौरान स्थानीय लोगों ने यात्रा में मौजूद लोगो का हौसला बढाया।
मालूम हो कि किसान मजदूर खेत बचाव यात्रा की शुरूआत बीते रविवार को चैधरी छोटू राम जी के रोहतक स्थित स्मारक से की गई। जिसका समापन 13 सितंबर को पलवल के गांधी आश्रम में होगी।
Aluminum can recycling Scrap aluminum pricing Metal waste reutilization