हरियाणा

आम आदमी पार्टी संगठन की मजबूती पर चर्चा

तरावड़ी, (रोहित लामसर)
आम आदमी पार्टी कार्यकत्र्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आम आदमी पार्टी के किसान विंग के प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता आप नेता निरंजन गुर्जर ने की। बैठक में लोकसभा करनाल कुरुक्षेत्र व अंबाला के पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर आम आदमी पार्टी संगठन की मजबूती पर चर्चा की। आप के किसान सैल के लोकसभा अध्यक्ष गुलाब सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में अमनदीप कादियान को अंबाला जिले का किसान विंग का जिलाध्यक्ष, जरनैल सिंह को अंबाला शहर का विधानसभा अध्यक्ष, सुरेश नरेना को पानीपत किसान सैल का जिलाध्यक्ष, मलकीत सिंह को किसान सैल इंद्री का विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा आम आदमी पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा निर्देशिक हरियाणा किसान विंग मिशन विस्तार के तहत राहूल वर्मा को कुरुक्षेत्र लोकसभा का केंद्रीय पर्यवेक्षक,  रियाजुदद्ीन खान को अंजाला का केंद्रीय पर्यवेक्षक तथा महेश त्यागी को करनाल लोकसभा का पर्यवेक्षक की जिम्मेवारी सौंपी गई।

Haryana: स्वास्थ्य विभाग की निदेशक ने पकड़ी गड़बड़ी, अस्पताल में मिली लापरवाही की लंबी लिस्ट
Haryana: स्वास्थ्य विभाग की निदेशक ने पकड़ी गड़बड़ी, अस्पताल में मिली लापरवाही की लंबी लिस्ट

Back to top button