PPP UPDATE: परिवार पहचान पत्र की खामियों को दूर करने के लिए रेवाड़ी जिले के इन गांवों में लगाए जाएंगे कैंप

एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आमजन की परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं का समाधान व डाटा डाटा सत्यापित करने के लिए नागरिक संसाधन सूचना विभाग व फैमिली इंफोरमेशन डाटा रिपॉजिटरी, हरियाणा परिवार नियोजन प्राधिकरण (एचपीपीए) के माध्यम से विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डाटा सत्यापित करवाने व दस्तावेंजों में सुधार के लिए जिला के ग्राम एवं वार्ड स्तर पर लगने वाले कैंपों का लोग ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं और सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपना परिवार पहचान पत्र अपडेट अवश्यकराएं।

कैंप में किए गए ये कार्य

एडीसी ने कहा कि शनिवार को आयोजित किए गए कैंप में परिवार पहचान पत्र से डाटा से संबंधित विभिन्न कार्य किए गए। कैंप में सभी अपडेटेड परिवारों को हस्ताक्षरित परिवारों में बदलना, एफआईडीआर में मौजूद नहीं व गलत तरीके से मैप किए गए नागरिकों/परिवारों के डेटा को कैप्चर करना, सत्यापित की स्थिति वाले सभी नागरिकों के लिए दिव्यांग प्रमाणपत्र अपलोड करना, पीपीपी डेटा का सुधार (आय को छोड़कर ), हरियाणा में रहने वाले परिवारों का पंजीकरण जो एफआईडीआर में नहीं हैं, एफआईडीआर में नॉट ट्रेसेबल के रूप में चिह्नित परिवारों का सत्यापन करना आदि कार्य किए गए। कैंप में स्थानीय ऑपरेटर, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, एफपीएस मालिक, बिजली मीटर रीडर/सहायक लाइनमैन/लाइनमैन, सक्षम युवा की देखरेख में कार्य किया गया।

इन जगहों पर लगेंगे कैंप

उन्होंने बताया कि जिला में शहरी क्षेत्र में रेवाड़ी नगर परिषद हॉल, नगर पालिका धारूहेड़ा व एसडीएम कार्यालय बावल तथा ग्रामीण क्षेत्र के जाटूसाना खण्ड में पाल्हावास तहसील, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाटूसाना, पंचायत घर गुरावड़ा, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बेरली कलां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मस्तापुर, बावल खण्ड में राजकीय विद्यालय जयसिंहपुर खेड़ा, राजकीय विद्यालय गुजर माजरी, राजकीय विद्यालय ओढई, राजकीय विद्यालय राजगढ़, राजकीय विद्यालय दुल्हेड़ा खुर्द, राजकीय स्कूल आनंदपुर,  राजकीय स्कूल बनीपुर,  राजकीय स्कूल टाकड़ी, राजकीय स्कूल खण्डेवला, राजकीय विद्यालय बिदावास, नाहड़ खण्ड में ग्राम सचिवालय कोसली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुडियानी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बव्वा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाडौदर, धारूहेड़ा खण्ड में बीडीपीओ मसानी व राजकीय वरिष्ठ  माध्यमिक विद्यालय जड़थल, रेवाड़ी खण्ड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूढ़पुर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बीकानेर, डहीना खण्ड के राजकीय उच्च विद्यालय भोतवास अहीर, ग्राम सचिवालय कंवाली, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंदौला, ग्राम सचिवालय डहीना, व राजकीय प्राथमिक विद्यालय नांगल मुंदी में कैंप आयोजित कर परिवार पहचान पत्र से डाटा से संबंधित विभिन्न कार्य किए गए। उन्होंने बताया कि रविवार 11 दिसंबर को भी उक्त स्थानों पर कैंप आयोजित कर परिवार पहचान पत्र के डाटा से संबंधित कार्य किए जाएगें।

जरूरी दस्तावेज

एडीसी ने बताया कि रविवार 11 दिसंबर, शुक्रवार 16 दिसंबर, शनिवार 17 दिसंबर व रविवार 18 दिसंबर को रेवाड़ी जिला में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगें। कैंप में लोग जिनकी आयु 55 साल से अधिक है उनके जन्म प्रमाण पत्र की वैरिफिकेशन होगी जिसके तहत जन्म प्रमाण पत्र, एसएलसी, मैट्रिक सर्टिफिकेट अथवा 2017 से पहले का वोटिंग कार्ड लाना अनिवार्य है।

Discover more from Site Title

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading