Rewari News : शादी समारोह में विवाद का मामला, दोनों पक्षों ने क्या कहा देखें

rewari news

Rewari News : रेवाड़ी के कोनसीवास रोड़ स्थित शादी समारोह के दौरान हुये विवाद के मामले में पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दूसरे पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज ना करने के विरोध में आज सैनी समाज के लोग नारेबाजी करते हुये मॉडल टाउन Police  थाना पहुंचे और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुये जमकर बारेबाजी की।

वहीं दूसरी और झगड़े के कारण शादी नहीं हो पाई थी। आज रोहतक में शादी की सभी रस्म संपन्न कराई गई। दोनों पक्षों का क्या कहना है वो भी उनकी जुबानी हम आपको सुनवायेंगे लेकिन उसे पहले आप समझ ले कि पूरा मामला था क्या !

 

बता दें कि 8 दिसंबर को Rewari  के साधूशाह निवासी राजकुमार की बेटी दीक्षा की शादी थी। शहर के कोनसीवास रोड़ स्थित किसान वाटिका में शादी समारोह का आयोजन किया गया था। रोहतक से बारात आई हुई थी। बारात नाचते- गाते और आतिशबाज़ी करते समारोह स्थल की तरफ बढ़ रही थी। इस दौरान आतिशबाज़ी करने को लेकर मैरिज पैलेस के सामने दूकानदारों से बरातियों का झगड़ा हो गया। इस झगड़े में तीन दूकानदारों को चोट आई।

दुकानदार पक्ष का आरोप है कि बरातियों ने उनके लोगों को ही मारा और उनके खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। जो पूरी तरह से गलत है। जिसके विरोध में सैनी सभा रेवाड़ी के प्रधान, पूर्व प्रधान चेतराम सैनी, घायल हुये दुकानदार सहित काफी लोग पूली स्टेशन पहुँचे और पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

 

वहीं लड़की पक्ष के मनीष अरोड़ा, टीना मल्होत्रा और संतोष ने बताया कि शादी समारोह के बाहर झगड़ा हुआ था, पूरा नहीं पता बाहर क्या हुआ था। लेकिन मैरिज पैलेस के अंदर काफी लड़के लाठी डंडे लेकर घुस आए , जिन्होने उनके साथ मारपीट की। महिला और बच्चे इतने डर गए कि उनका रो- रो कर बुरा हाल था। दूल्हा दुल्हन को कमरे में बंद करके मचाया गया। मैरिज पैलेस में फैली दहशत के कारण शादी भी नहीं हो पाई। लड़की पक्ष के लोगों ने कहा कि लड़की ने लोन लेकर खुद की शादी के लिए कार्यक्रम किया था। लेकिन सब बर्बाद हो गया। जिसके बाद आज रोहतक में शादी की रस्म पूरी की गई है।

rewari news

इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आई है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है की पटाखे चलाने को लेकर शुरू हुये विवाद के बाद किस कदर तनावपूर्ण माहौल बन गया था। इस घटना में एक पक्ष के तीन दूकानदारों को चोट आई है। जबकि दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोट आई है।

मॉडल टाउन थाना Police ने इस मामले में लड़की के पिता की शिकायत पर कुछ नामजद सहित 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मॉडल टाउन थाना प्रभारी मीडिया के कैमरे के सामने कुछ बताने को तैयार नहीं है। लेकिन उन्होने ये बताया है कि डीएसपी मामले की जांच कर रही है। जो जांच के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी।

Discover more from Site Title

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading