सत्य ख़बर, चण्डीगढ़।
हरियाणामें सोमवार को हुई प्री मानसून की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। आज मंगलवार को हरियाणा के 8 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।
हरियाणा के अंबाला, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक और चरखी दादरी में हीटवेव को लेकर अलर्ट है। बीती शाम गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत और पंचकूला में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
हरियाणा में आने वाले एक-दो दिन में मानसून दस्तक देगा। अबकी बार भी दोनों ओर से मानसून के आगे बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग पहले ही कह चुका है कि इस बार हरियाणा में सामान्य बरसात होगी।