Assandh
28 अक्तूबर को करनाल की अनाज मंडी में होने वाली समानता रैली का दिया न्योता
सत्यखबर असंध (रोहताश वर्मा) – जलमाना में कुरलन रोड स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में 28 अक्तूबर को करनाल की अनाज मंडी में होने वाली समानता रैली जिसमें कुरुक्षेत्र के सांसद एवं लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक राजकुमार सैनी मुख्यातिथि बतौर शिरकत करेंगे। रैली का निमंत्रण देने पहुंचे लोसपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं हल्का असंध […]
सत्यखबर असंध (रोहताश वर्मा) – जलमाना में कुरलन रोड स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में 28 अक्तूबर को करनाल की अनाज मंडी में होने वाली समानता रैली जिसमें कुरुक्षेत्र के सांसद एवं लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक राजकुमार सैनी मुख्यातिथि बतौर शिरकत करेंगे। रैली का निमंत्रण देने पहुंचे लोसपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं हल्का असंध के चर्चित नेता मनजीत पंचाल ने कहा कि हरियाणा के बने 52 वर्षों में एक जाति विशेष के 5 मुख्यमंत्रियों द्वारा फैलाए गए भारी भेदभाव, जातिवाद, भाई भतीजावाद, क्षेत्रवाद को खत्म कर प्रदेश में समानता पर आधारित व्यवस्था कायम करने के लिए लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी लडाई लड़ रही है।
पांचाल ने कहा कि करनाल मे होने वाली रैली के प्रति लोगों मे भारी उत्साह व जोश है। उन्होने लोगों से आहान करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या मे करनाल पंहुच कर सांसद सैनी के हाथों को मजबूत करने का काम करे। भगवान वाल्मीकि आश्रम सेवा समिति के प्रधान अशोक कुमार, संजीव कुमार, बनिया राम, पाला राम, विक्रम आदि ने उनका स्वागत किया।