क्राइम्‌हरियाणा

सड़क हादसे में बारात में गए 3 युवकों की गई जान

3 youths who went to wedding procession lost their lives in a road accident

सत्य खबर, हिसार: हिसार स्थित गांव कालीरावण के पास बोलेरो और ट्रक की टक्कर हो गई। सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 4 गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान काबरेल गांव निवासी सूर्य प्रकाश, कुलदीप और राधेश्याम नायक के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया। वहीं, घायलों का नाम धर्मपाल, राजाराम, परवीन जांगड़ा और राजेंद्र है।

मिली जानकारी के अनुसार, काबरेल गांव निवासी देवीलाल के बेटे देवेंद्र की शादी थी, जिसकी बारात अग्रोहा गई थी। बोलेरो सवार 7 युवक अग्रोहा से वापस काबरेल आ रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान रात करीब 12 बजे कालीरावण गांव के पास ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें सातों गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान तीन युवकों की मौत हो गई।

Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम
Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम

घर का इकलौता सहारा था सूर्य प्रकाश
मिली जानकारी के अनुसार मृतक सूर्य प्रकाश घर का इकलौता सहारा था। उसका पिता काफी साल पहले ही घर छोड़कर जा चुका था। घर पर वह और उसकी माता अकेले रहते थे। सूर्य प्रकाश मजदूरी करता था और अविवाहित था। वहीं, मृतक 45 वर्षीय राधेश्याम शादीशुदा था और उसके दो लड़की, एक लड़का हैं। वह गांव में ही मजदूरी करता था।

also read: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन व्यापार में कितना होगा लाभ

काबरेल गांव का भांजा था कुलदीप
करीब 35 वर्षीय मृतक कुलदीप काबरेल गांव का भांजा था। मूलरूप से चूली गांव का रहने वाला था। उसका कोई मामा नहीं है। जिस कारण वह नाना के सहारे काबरेल गांव में बचपन से ही रहता था। कुलदीप शादीशुदा था और उसके दो लड़की व एक लड़का है। वह काबरेल गांव में परचून की दुकान चलाता था।

Haryana: POCSO केस में नाम हटाने के बदले मां ने मांगे दो लाख, पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा
Haryana: POCSO केस में नाम हटाने के बदले मां ने मांगे दो लाख, पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा

फिलहाल घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आदमपुर पुलिस मृतक के परिवार वालों के बयान दर्ज कर शवों के पोस्टमार्टम कराने के बाद सौंप देगी।

Back to top button