Chandigarh
हरियाणा मुक्त विद्यालय की सीनियर सैकेण्डरी के अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा में नकल के 31 मामले दर्ज
सत्य खबर चंडीगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट) प्रदेशभर में चल रही हरियाणा मुक्त विद्यालय सितम्बर-2018 की सीनियर सैकेण्डरी (सी.टी.पी./ एस.टी.सी./ आंशिक अंक सुधार/ पूर्ण विषय अंक सुधार/ अतिरिक्त विषय) अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा में आज नकल के 31 मामले दर्ज किए गए। यह जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड […]
सत्य खबर चंडीगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट)
प्रदेशभर में चल रही हरियाणा मुक्त विद्यालय सितम्बर-2018 की सीनियर सैकेण्डरी (सी.टी.पी./ एस.टी.सी./ आंशिक अंक सुधार/ पूर्ण विषय अंक सुधार/ अतिरिक्त विषय) अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा में आज नकल के 31 मामले दर्ज किए गए।
यह जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड सचिव के उडऩदस्तों द्वारा जिला भिवानी, जींद व कैथल के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया तथा नकल के 4 केस पकड़े।
उन्होंने बताया कि अध्यक्ष के विशेष उडऩदस्तों द्वारा सभी जिलों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें जिला अम्बाला, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, नारनौल (महेंद्रगढ़), रेवाड़ी, सोनीपत, यमुनानगर एवं नूंह के परीक्षा केंद्रों में नकल के 16 केस पकड़े तथा अन्य उडऩदस्तों द्वारा नकल के 11 मामले दर्ज किए गए।