हरियाणा

5 तारीख को कमल खिला दो उसके बाद 5 साल तक हल्के की जनता को खिलखिलाते रहना मेरा काम: मनमोहन बढ़ाना

सत्य खबर, समालखा।
भाजपा प्रत्याशी मनमोहन भडाना ने प्रचार अभियान के तहत कहा कि इस समय समालखा हलका में भाजपा की प्रचंड लहर चल रही है।इस लहर के चलते समालखा में कमल का फूल खिलेगा और रिकार्ड जीत होगी।लोग बहुत उत्साहित हैं शहर में व ग्रामीण क्षेत्रों में उन्हें भरपूर जन आशीर्वाद मिल रहा है।प्रचार अभियान दौरान जहां भी वे जाते हैं युवा,महिलाएं,बुजुर्ग उनका पूरे जोश व उत्साह के साथ स्वागत भी कर रहे हैं।भडाना ने बुधवार को गांव जौरासी खास,डिकाडला,गोयला खेड़ा,गढ़ी छाज्जु, बिहोली,भापरा,नामुण्डा,समालखा में जनसभाओं को संबोधित किया।
भडाना ने बुधवार को गांव जौरासी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा विधायक बनने के बाद वे समालखा हलके के चहुंमुखी विकास को और गति देने का कार्य करेंगे।
आमजन मजदूर,किसान,युवा,महिला,व्यापारी,कर्मचारी समेत हर वर्ग को के लिए कार्य किया जाएगा।युवाओं को उनकी योग्यता के आधार रोजगार भी उपलब्ध करवाया जाएगा। महिलाओं के उत्थान उनकी शिक्षा व सुरक्षा को लेकर भी उचित कदम उठाये जाएंगे।भाजपा प्रत्याशी मनमोहन भडाना ने कहा कि पिछले 10 सालों में हरियाणा में भाजपा सरकार ने प्रदेश की दिशा व दशा बदली है।पहले की सरकारों में जो भय व भृष्टाचार,परिवारवाद,जातिवाद को जो बढ़ावा दिया जाता था उससे लोगों को निजात दिलाने का कार्य भाजपा राज में हुआ।कांग्रेस ने केवल झूठे वायदे कर लोगों को गुमराह करने का कार्य किया है और इस विधानसभा चुनाव में भी लोगों को झूठे वायदों से बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं।मगर लोग उनके बहकावे में नहीं आने वाले।
भाजपा प्रत्याशी मनमोहन भडाना ने कहा कि समालखा की जनता बड़ी बेसब्री से पांच अक्तूबर का इंतजार कर रही है ताकि वो उस दिन भारी बहुमत से उन्हे जीता सके।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सभी जातियों व धर्मो की सांझी सरकार है।
इस अवसर पर प्रवीण गाहल्याण,वेद प्रकाश,विजय शर्मा, रामकिशन,राजबीर, प्रकाश,दलबीर,राजपाल,बलबीर,पं दिनेश,रणधीर,अंग्रेज,पं. प्रेम,पं .कर्ण सिंह,सुभाष आदि उपस्थित रहे।

CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार
CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

Back to top button