सत्य खबर: चंडीगढ़। सिरसा से दिल्ली जाते समय उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को रामायण टोल पर किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने उप मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान टोल पर मची अफरा-तफरी के बीच उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की गाड़ी को दूसरी साइड से निकालकर हांसी की ओर रवाना किया गया।
ये भी पढ़ें:- देर रात किसान आंदोलन स्थल पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मिली जानकारी के अनुसार, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जजपा विधायक देवेंद्र बबली के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। जब इस बात की सूचना रामायण टोल पर धरने पर बैठे किसानों तक पहुंची तो किसान विरोध के लिए टोल की सभी लेन पर जमा हो गए। हालात काबू करने के लिए एसपी नितिका गहलोत सुरक्षाबल के साथ टोल पर मौजूद थीं।
जब दुष्यंत चौटाला टोल के पास पहुंचे तो किसानों ने हांसी की ओर निकलने वाली लेन को बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उप मुख्यमंत्री के काफिले को हिसार की ओर जाने वाली लेन से पास करवाया। रामायण टोल पर इससे पहले डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, जजपा विधायक जोगीराम सिहाग, बीजेपी अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का विरोध हो चुका है।
Aluminium scrap sorting techniques Aluminium scrap document control Scrap metal recovery