सत्यखबर, लखनऊ
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसी को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन आगामी चुनावी अभियानों और कार्यक्रमों पर गहन मंथन शुरू हो गया है। प्रियंका गांधी की सलाहकार और रणनीति कमेटी ने पूरे यूपी में कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है।
यह यात्रा हम वचन निभाएंगे के नाम से होगी और यह 12 हजार किलोमीटर चलेगी। कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा बड़े गांवों और कस्बों से होकर गुजरेगी। हालांकि प्रियंका गांधी यात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर रही हैं।
ये भी पढ़ें… UP चुनाव : ADR की रिपोर्ट ने बढ़ाई कांग्रेस और BSP की ‘टेंशन’, BJP की बल्ले-बल्ले
प्रियंका गांधी सलाहकार और रणनीति कमेटी के सदस्यों से यात्राओं के रूट और मुद्दों पर जानकारी ले रही हैं। प्रियंका गांधी का यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरे में वह पार्टी के लिए चुनाव के लिहाज से आगे की रणनीति व अभियान की रूपरेखा पर गहन मंथन करेंगी। साथ ही संगठन की समीक्षा व प्रत्याशियों के चयन पर चर्चा करेंगी।
Scrap aluminum industry Aluminum scrap repurposing Scrap metal remolding