हरियाणा

भारत भी पाक को देगा मुंहतोड़ जवाब – बिट्टू त्यागी

सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – मोदी मिशन पी.एम. अगेन के प्रदेश मंत्री एवं युवा समाजसेवी बिट्टू त्यागी ने कहा कि पुलवामा में शहीद हुए जवानों की शाहदत को नही भुलाया जा सकेगा। शहीदों की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे है। जिस तरह से पाकिस्तान ने भारत पर कायरतापूर्ण हमला बोला है। भारत भी पाकिस्तान को इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। मोदी मिशन पी.एम. अगेन के प्रदेश मंत्री एवं युवा समाजसेवी बिट्टू त्यागी तरावड़ी अनाज मंडी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारत ने पाकिस्तान का पानी रोका है, यह सरकार का एक कड़ा फैसला है। पाकिस्तान को अपनी औकात याद आ जाऐगी। बिटटू त्यागी ने कहा कि इस समय देश के दुश्मनों की निगाहें ठीक नही हैं, जवानों को डटकर उनका मुकाबला करना चाहिए। पूरे भारत देश के लोग जवानों के साथ हैं।

Haryana Murder: रेवाड़ी की सड़क पर हुई हृदय विदारक घटना, पुलिस ने शुरू की आरोपीयों की तलाश
Haryana Murder: रेवाड़ी की सड़क पर हुई हृदय विदारक घटना, पुलिस ने शुरू की आरोपीयों की तलाश

यही नही शहीद हुए जवानों के परिजनों का भी हौंसला बढ़ाने के साथ-साथ उनका साथ देना चाहिए। त्यागी ने कहा कि भारतीय जवानों को डटकर दुश्मनों का सामना करते हुए लोहा लेना होगा। पुलवामा में हुए हमलें में शहीद जवानों की शाहदत को व्यर्थ नही जाने दिया जाऐगा।

Faridabad की जेल में चौंकाने वाली गलती, बलात्कार के आरोपी को गलती से मिली रिहाई!
Faridabad की जेल में चौंकाने वाली गलती, बलात्कार के आरोपी को गलती से मिली रिहाई!

Back to top button