हरियाणा

हरियाणा चुनाव को लेकर दिल्ली में केजरीवाल ने किया मंथन

सत्यखबर, नई दिल्ली – आज दिल्ली में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आवास पर हरियाणा के पदाधिकारीयों की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में रोहतक लोकसभा के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। रोहतक लोकसभा से लोकसभा संगठन मंत्री, जिला अध्यक्ष, विधानसभा संगठन मंत्री, हल्का उपाध्यक्ष ने हिस्सा लिया। यह मीटिंग अरविदं केजरीवाल, हरियाणा प्रभारी गोपाल राय व हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद की अध्यक्षता में हुई। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि अब हरियाणा से भ्रष्टाचार को मिटाना है, और भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेकना है। अब हरियाणा में राजनीतिक परिवर्तन होगा।

केजरीवाल ने कहा कि खट्टर सरकार हरियाणा में पूरी तरह से विफल है, न युवाओं को रोजगार है न महिलाओं को सुरक्षा, न कानून व्यवस्था है।
अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में दिखने के लिए कयास शुरू कर दिए है। अरविन्द केजरीवाल हरियाणा में खुद दिशा निर्देश जारी कर रहे है व खुद सन्गठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से बातचित कर रहे है।

प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के कामों के तर्ज पर हरियाणा में चुनाव लड़ेगी, हरियाणा की जनता के मुद्दों के लिए चुनाव लड़ेगी , जातिवाद, परिवारवाद की राजनीती से परे एक साफ़ – सुथरा हरियाणा की जनता के लिए चुनाव लड़ेगी और आगे की रणनीति पर इस मीटिंग में अरविन्द केजरीवाल जी व गोपाल राय जी के साथ चर्चा हुई
रोहतक जिला अध्यक्ष महाराज सिंह ने कहा कि अब हरियाणा में आम आदमी पार्टी का चुनावी बिगुल बज चूका है, हल्का उपाध्यक्ष बनाये जा चुके है और आप कार्यकर्ता घर- घर जा कर आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में किये कामों का प्रचार कर रहे है। जनता के बीच आप कार्यकर्ताओं को भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस मीटिंग में प्रदेश संगठन मंत्री डॉ ओमनारायण, सह संगठन मंत्री सोहेब आलम, लोकसभा अध्यक्ष डॉ अश्वनी देशवाल,संगठन मंत्री पंकज, जिला अध्यक्ष झज्जर परमवीर, जिला अध्यक्ष रेवाड़ी संदीप यादव के साथ विधानसभा के संगठन मंत्री व हल्का अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button