हरियाणा

केजरीवाल का एलान, हरियाणा में चुनाव नहीं क्रांति होगी, हिसार रैली के धन्यवाद के लिए निकाला रोड़ शो

सत्यखबर,रोहतक ( दिनेश कौशिक  )

रोहतक स्थित आप पार्टी के प्रदेश कार्यलय में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान कर दिया कि हरियाणा का चुनाव अबकी बार क्रांति होगा और यह लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है। केजरीवाल हिसार में हुइ आप पार्टी रैली का धन्यवाद देने के लिए रोड़ शो करते हुए रोहतक पहुंचे थे। साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा में व्यवस्था बदलने के लिए नई सरकार बनानी है।  25 मार्च को हिसार में आप पार्टी रैली को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरियाणा की जनता का धन्यवाद करने के लिए रोड़ शो करते हुए रोहतक पहुंचे। रोहतक स्थित प्रदेश पार्टी कार्यलय में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इतनी सफल रैली के लिए सभी को धन्यवाद। दिल्ली में लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी सरकार बनाई थी, दिल्ली मंे जनता की भलाई के लिए काम चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन की बारी है। अभी तक प्रदेश में 5 साल कांग्रेस 5 साल भाजपा की परम्परा चल रही थी। अब व्यवस्था बदलनी है और नेताओं के हाथ से सत्ता छीन कर जनता के हाथों में देनी है। प्रदेश से भ्रष्टाचार को दूर करना है। जैसे दिल्ली में भ्रष्टाचार कम हुआ एसा हरियाणा में भी करके दिखाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अहवान किया कि चुनाव तक अपने-अपने गांव ओर गली की जिम्मेवारी लेकर जनता को जोड़ेें। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के पास पैसा नहीं है, घर-घर जाकर लोगों को समझाएं। अगला चुनाव क्रांति होना चाहिए।
स्पीच अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री दिल्ली

Haryana News: शिक्षा मंत्री ने खींची सख्ती की लकीर! मई में शुरू होगा ट्रांसफर परफॉर्मेंस का असली इम्तिहान
Haryana News: शिक्षा मंत्री ने खींची सख्ती की लकीर! मई में शुरू होगा ट्रांसफर परफॉर्मेंस का असली इम्तिहान

Back to top button