Direct confrontation between BJP minister and JJP chairman
सत्य खबर, नारनौल
हरियाणा के नारनौल में नगर परिषद उप प्रधान पद चुनाव के लिए प्रशासन ने अब गुरुवार15 सितंबर को तीसरी बार डेट दी है। इस बार भी उप प्रधान बन पाएगा या नहीं यह निश्चित सा नहीं लग रहा। उप प्रधान पद के चुनाव के लिए जोड़-तोड़ की डर्टी पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। वही इस पॉलिटिक्स में शहर के नामी-गिरामी पार्षद व पूर्व पार्षद भी कूद गए हैं। जिस पर सोशल मीडिया पर वार छिड़ गया है।Direct confrontation between BJP minister and JJP chairman
नगर परिषद उप प्रधान पद के लिए चुनाव बड़े ही रोचक मोड़ पर आ गया है। यह चुनाव अब सोशल मीडिया पर भी छा गया है। फेसबुक और व्हाट्सप पर इस चुनाव के लिए डर्टी पॉलिटिक्स भी शुरू हो गई है। कई पार्षद व पूर्व पार्षद इस चुनाव में गठजोड़ को लेकर तरह-तरह के बातें लिख रहे हैं।
Also read:
*दिल्ली पुलिस के दफ्तर मेंअभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से पूछताछ जारी*
Also read:
*दिल्ली में फ्री बिजली के लिए अब करना होगा यह काम*
Also read:
*सपा के विधायक किए गए नजरबंद, जानिए क्यों*
दोनों की नजर अपने खेमे के पार्षद पर
वही यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी के मंत्री ओम प्रकाश यादव व नगर परिषद नारनौल की चेयरपर्सन तथा जननायक जनता पार्टी की नेत्री कमलेश सैनी के बीच भी प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। इसीलिए पूर्व में 9 अगस्त और अब 7 सितंबर को चुनाव टल गया था। 9 अगस्त को चुनाव अधिकारी एसडीएम मनोज कुमार नगर परिषद में आने के बाद उठ कर चले गए थे। वहीं 7 सितंबर को चुनाव अधिकारी नगर परिषद चुनाव करवाने ही नहीं पहुंचे, जबकि सभी 30 वार्ड पार्षद नगर परिषद में पहुंच गए थे।Direct confrontation between BJP minister and JJP chairman
दो खेमों में बटे पार्षद, किसकी खुलेगी लॉटरी
नगर परिषद उप प्रधान पद के चुनाव के लिए पार्षद दो खेमों में बैठे हुए हैं। पहली डेट पर 9 अगस्त को संजय यादव के पास ज्यादा पार्षद थे, मगर दूसरी डेट को 7 सितंबर में स्थिति थोड़ी अलग नजर आई तथा इस बार अंजना अग्रवाल की तरफ भी पार्षद नजर आ रहे थे, मगर यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा था की ज्यादा पार्षद किस ओर हैं। अब तीसरी बार जब प्रशासन ने डेट दी है तो दोनों ही और बराबर बराबर या एक और बहुमत का आंकड़ा 16 पार्षद जुटाने में कौन कामयाब होगा इस पर पूरे शहर वासियों की नजरें टिकी हुई हैं।Direct confrontation between BJP minister and JJP chairman
Aluminium byproduct recovery Aluminium scrap sourcing Metal waste inventory services