हरियाणा

हादसा : हरियाणा में काम करते हुए मिट्टी के नीचे दबने से गई 2 मजदूरों की जान

2 laborers lost their lives after getting buried under soil while working in Haryana

सत्य खबर, पानीपत । पानीपत जिले के समालखा कस्बे में डिडार नहर से मिट्‌टी निकालते हुए एक बड़ा हादसा हुआ है। अचानक मिट्‌टी खिसकने से 8 श्रमिक नीचे दब गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस दलबल के साथ प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया।

Haryana News: कुरुक्षेत्र में पुलिस ने पकड़ी फर्जी महिला ASI, साल भर से पहन रही थी पुलिस यूनिफार्म
Haryana News: कुरुक्षेत्र में पुलिस ने पकड़ी फर्जी महिला ASI, साल भर से पहन रही थी पुलिस यूनिफार्म

बचाव कार्य के दौरान 6 श्रमिकों को तुरंत ही बाहर निकाल लिया गया। जबकि, दो श्रमिकों को निकालने में समय लग गया। जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान अमित (24) निवासी बदायूं, यूपी व देवेश (18) निवासी बरेली यूपी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार शाम को हुआ था। ढीडार गांव में नदी के पुल बनाने का काम चल रहा है। यहां श्रमिक कई दिनों से काम कर रहे थे। शुक्रवार शाम 7:30 बजे काम करते हुए अचानक मिट्‌टी के नीचे 8 मजदूर दब गए थे। जिनमें से 6 को कुशल निकाल लिया गया था। जबकि दो की हालत नाजुक थी। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां दोनों की शनिवार को मौत हो गई।

Haryana News: जिंद पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 से ज्यादा MTP किट्स की हुईं आपूर्ति, गिरफ्तार हुए आरोपी
Haryana News: जिंद पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 से ज्यादा MTP किट्स की हुईं आपूर्ति, गिरफ्तार हुए आरोपी

Back to top button