ताजा समाचार

Bihar Politics: उपेन्द्र कुशवाहा यहां प्रचार में व्यस्त थे, लालू यादव ने खेल खेला; चुनावों के बीच बड़ा झटका

Bihar Political: तीसरे चरण के मतदान के बाद Lalu Yadav ने RLMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को बड़ा झटका दिया है. दरअसल, RLMA के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व LJP प्रत्याशी शिवशंकर सिंह कुशवाहा ने इस्तीफा देकर राजद का दामन थाम लिया है. जहां उपेन्द्र कुशवाहा चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं वहीं कई नेता उनकी पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं.

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLMA) के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व LJP प्रत्याशी शिवशंकर सिंह कुशवाहा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की मौजूदगी में RJD की सदस्यता ग्रहण की.

Punjab News: पाकिस्तान से लगते पंजाब के छह जिलों में आज स्कूल बंद! सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला
Punjab News: पाकिस्तान से लगते पंजाब के छह जिलों में आज स्कूल बंद! सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला

शिवशंकर कुशवाहा ने कहा कि वह RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की नीति और तेजस्वी के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर RJD में शामिल हुए हैं.

उन्होंने उपेन्द्र कुशवाहा पर कई आरोप लगाए और कहा कि वे अपने राजनीतिक फायदे के लिए समाज के किसी भी नेता को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते. कहा कि वह शुरू से ही महिलाओं व पिछड़ों के सम्मान के लिए संघर्ष करते रहे हैं।

Punjab News: पंजाब सरकार का BBMB पर बड़ा आरोप! पानी के वितरण में नियमों का उल्लंघन
Punjab News: पंजाब सरकार का BBMB पर बड़ा आरोप! पानी के वितरण में नियमों का उल्लंघन

काराकाट से चुनाव लड़ रहे हैं उपेन्द्र कुशवाहा

NDA की ओर से काराकाट से उपेन्द्र कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं. उनके खिलाफ CPI (ML) से पवन सिंह और राजाराम सिंह कुशवाहा मैदान में हैं.

Back to top button