ताजा समाचार

RSS के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-II’ 10 जून को समाप्त होगा, मोहन भागवत देंगे संदेश

RSS कार्यकर्ता विकास वर्ग (द्वितीय) का समापन समारोह 10 जून 2024 को होगा। समापन समारोह का समय शाम 6.30 बजे तय किया गया है। यह समारोह रेशिमबाग, नागपुर में होगा। जानकारी के अनुसार इस समारोह के मुख्य अतिथि महंत गुरुवर्य श्री रामगिरी जी महाराज (श्रीक्षेत्र गोदावरी धाम, बेट सरला के पीठाधीश) होंगे। समापन समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का संबोधन भी होगा। वे छात्रों को संदेश देंगे।

RSS के 'कार्यकर्ता विकास वर्ग-II' 10 जून को समाप्त होगा, मोहन भागवत देंगे संदेश

IPL 2025: क्या पंत की खराब फॉर्म लखनऊ को प्लेऑफ से बाहर कर देगी या आज आएगा धमाकेदार वापसी का पल
IPL 2025: क्या पंत की खराब फॉर्म लखनऊ को प्लेऑफ से बाहर कर देगी या आज आएगा धमाकेदार वापसी का पल

इस दौरान देशभर से 936 छात्र वर्ग में भाग ले रहे हैं। इसे संगठन में प्रशिक्षण का अंतिम चरण माना जाता है। शुरू में इसका नाम तृतीय वर्ष प्रशिक्षण वर्ष था,

लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया।

संघ प्रशिक्षण की नई संरचना इस वर्ष से संघ शिक्षा वर्ग की संरचना में नया पाठ्यक्रम जोड़ा गया है। संघ प्रशिक्षण की संरचना में पहले 7 दिन का प्राथमिक शिक्षा वर्ग, 20 दिन का पहला वर्ष, 20 दिन का दूसरा वर्ष और 25 दिन का तीसरा वर्ष होता था। अब नई संरचना में 3 दिन का प्रारंभिक वर्ग, 7 दिन का प्राथमिक शिक्षा वर्ग है। 15 दिन का संघ शिक्षा वर्ग और 20 दिन का कार्यकर्ता विकास वर्ग तथा 25 दिन का एक और कार्यकर्ता विकास वर्ग होगा। इन वर्गों में व्यवहारिक प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया गया है।

PM Internship Scheme: आज खत्म हो रहा है मौका देश की टॉप कंपनियों में काम का सुनहरा ऑफर सिर्फ 10वीं पास को मिलेगा चांस
PM Internship Scheme: आज खत्म हो रहा है मौका देश की टॉप कंपनियों में काम का सुनहरा ऑफर सिर्फ 10वीं पास को मिलेगा चांस

17 मई को हुआ आरंभ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यकर्ता विकास वर्ग समारोह 17 मई को नागपुर के डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर के महर्षि व्यास सभागार में आरंभ हुआ। इस दौरान इकबाल सिंह, सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपालजी और पालक अधिकारी पराग अभ्यंकर जी मौजूद थे। उन्होंने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर समारोह की शुरुआत की। इस दौरान सह सरकार्यवाह मुकुंदजी और रामदत्त चक्रधर भी मौजूद थे।

Back to top button