सत्य ख़बर, गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज :
गुरूग्राम में डिपो धारक विभागीय अधिकारियों से मिलीभगत कर गरीबों का राशन डकारने में लगे हुए हैं। ऐसे डिपो धारकों पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद भी डिपो धारक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिससे सीएम उड़न दस्ते की टीम लगातार धर पड़कर भ्रष्टाचार उजागर कर रही है।
गुरुग्राम में बुधवार दोपहर को मुख्यमंत्री उडनदस्ता व खाद्य एवं पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम द्वारा न्यू कालोनी क्षेत्र में एक रूपेश डिपो होल्डर के सभी गोदामों पर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान डिपो धारक रूपेश डिपो होल्डर के 04 पी.ओ.एस. के रिकॉर्ड अनुसार 9365 किलोग्राम (93.65 क्विंटल) गेंहू मात्रा से कम, 650 किलोग्राम (6.50 क्विंटल) चीनी मात्रा से कम, 46190 किलोग्राम (461.90 क्विंटल) बाजरा मात्रा से कम व 3931 लीटर सरसो का तेल मात्रा से कम पाये गये।
जिसके बाद कानूनी कार्यवाही के लिये जिला खाद्य आपूर्ति विभाग गुरुग्राम द्वारा जांच करने के उपरांत उपरोक्त डिपों धारक के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।
डीएसपी देवेन्द्र सिंह मुख्यमंत्री उड़नदस्ता गुरुग्राम ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को उनकी टीम को एक गुप्त सुचना मिली की डिपो होल्डर रूपेश के डिपो पर डिपो होल्डर द्वारा गरीब लोगों को राशन ठीक प्रकार से नहीं बांटा जा रहा है। जिसमें भारी अनियमितता होने का अनुमान लगाया जा सकता है।
इस सूचना पर छापेमारी के दौरान डिपो होल्डर रूपेश मौके पर हाजिर मिला तथा उसने अपने सामने राशन डिपो की भौतिक जांच पड़ताल करवााई।
जांच टीम द्वारा निरीक्षण करने पर उक्त डिपो होल्डर के पास 04 पी.ओ.एस. मशीन मिली। जिनमें मुताबिक रिकाॅर्ड कुल 9365 किलोग्राम (93.65 क्विंटल) गेंहू मात्रा से कम, 650 किलोग्राम (6.50 क्विंटल) चीनी मात्रा से कम, 46190 किलोग्राम (461.90 क्विंटल) बाजरा मात्रा से कम व 3931 लीटर सरसो का तेल मात्रा से कम पाया गया। जिसकी बाजार के भाव के अनुसार कीमत लगभग 25 लाख रूपये है।
उक्त राशन डिपो होल्डर रूपेश पर पहले भी मुख्यमंत्री उडनदस्ता द्वारा छापेमारी की जा चुकी है।