मनोरंजन

Bigg Boss फेम आयशा खान के साथ होटल के बाहर बदसलूकी, अभिनेत्री की रोते हुए वीडियो वायरल

Bigg Boss 17 की फेम आयशा खान ने हाल ही में अपने साथ हुए एक दिल दहला देने वाले घटना का खुलासा किया है। अभिनेत्री ने एक वीडियो साझा किया और बताया कि हैदराबाद में उनके साथ एक भयानक घटना घटी।

 ‘Bigg Boss 17’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में आने वाली अभिनेत्री और सोशल मीडिया सेंसेशन आयशा खान को कौन नहीं जानता। इस शो के बाद आयशा ने काफी लोकप्रियता हासिल की है। ‘Bigg Boss 17’ में आयशा तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने मुनव्वर फारुकी पर एक साथ दो लड़कियों को डेट करने का आरोप लगाया था। आयशा ने दावा किया था कि वह और मुनव्वर एक रिश्ते में थे। हालांकि, शो के दौरान दोनों के बीच सब कुछ सामान्य हो गया था। आयशा अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और सेट से कई फोटो और वीडियो साझा करती हैं।

आयशा खान के साथ बदसलूकी

हाल ही में आयशा खान ने एक दिल तोड़ने वाली घटना का खुलासा किया। अभिनेत्री ने वीडियो शेयर किया और बताया कि हैदराबाद में उनके साथ एक डरावनी घटना घटी। दरअसल, दो अज्ञात व्यक्तियों ने होटल के बाहर आयशा खान के साथ बदसलूकी की। वीडियो में आयशा ने बताया कि दो अज्ञात लड़के उनके दोस्त का नाम लेकर उनसे मिले और फिर एक सुनसान सड़क पर हाथ मिलाकर उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की।

Shaheen Bhatt ने किया अपने रिलेशनशिप का खुलासा, फिटनेस कोच ईशान मेहरा को बताया 'सनशाइन'
Shaheen Bhatt ने किया अपने रिलेशनशिप का खुलासा, फिटनेस कोच ईशान मेहरा को बताया ‘सनशाइन’

Bigg Boss फेम आयशा खान के साथ होटल के बाहर बदसलूकी, अभिनेत्री की रोते हुए वीडियो वायरल

वीडियो में भावुक होते हुए आयशा ने कहा कि जब दोनों लड़के होटल के बाहर उनसे मिले, तो उन्होंने कहा कि वे सुबह से उनकी प्रतीक्षा कर रहे थे। इसके बाद, दोनों लड़कों ने आयशा के साथ हाथ मिलाने का तरीका भी बहुत अजीब था। फिर दोनों ने फोटो क्लिक करने के लिए मजबूर किया और आयशा का व्यक्तिगत नंबर भी मांगने लगे। हालांकि, जब उन्होंने कहा कि आप मेरे मैनेजर से बात कर सकते हैं, तो दोनों लड़के सुनसान सड़क पर आयशा के साथ बदसलूकी करने लगे।

आयशा खान का करियर

आयशा खान एक मॉडल और अभिनेत्री हैं। उन्होंने पिछले साल तेलुगु फिल्म ‘मुखचित्रम’ से डेब्यू किया था। फिल्म के अलावा, आयशा कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई हैं, जिनमें मोहब्बत के काबिल, गिटार, रिबॉर्न आदि शामिल हैं। अभिनेत्री एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 5 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

Dhanush: आग की लपटों में घिरी धनुष की ‘इडली कडई’, शूटिंग सेट पर मचा हड़कंप
Dhanush: आग की लपटों में घिरी धनुष की ‘इडली कडई’, शूटिंग सेट पर मचा हड़कंप

Back to top button