हरियाणा

पैमाने से अधिक हो रही खुदाई पर जताया ऐतराज

सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – उपमंडल के गांव रत्ताखेड़ा में जोहढ़ की खुदाई करवाकर स्कूल में भरत करवाने के मामले में विवाद पैदा हो गया है। इस विवाद को देखते हुए पंचायती राज एसडीओ ने तत्काल प्रभाव से जोहड़ की खुदाई के कार्य को रूकवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रत्ताखेड़ा सरपंच प्रतिनिधि सन्दीप द्वारा गांव के जोहढ़ में से मिट्टी खुदवाकर सरकारी स्कूल में भरत करवा जा रहा था।

हरियाणा-पंजाब पानी विवाद: सर्वदलीय बैठक शुरू, हरियाणा सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में
हरियाणा-पंजाब पानी विवाद: सर्वदलीय बैठक शुरू, हरियाणा सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में

जिस पर गांव के पूर्व सरपंच सुशील ने जोहढ़ की पैमाने से अधिक गहरी खदाई करने पर ऐतराज जताया और उसने इसकी जानकारी पंचायती राज एसडीओ कृष्ण पाटिल को दी। सूचना पाकर एसडीओ कृष्ण पाटिल व जेई राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौके का मुआयना करके काम को तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया। इस मामले में एसडीओ कृष्ण पाटिल ने बताया कि उन्हे इस खुदाई के बारे में जानकारी प्राप्त हुई थी। मौके पर जाकर काम को फिलहाल बंद करवा दिया गया है। पैमाईस व लैवलिंग के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

फरीदाबाद में दौड़ेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें: गांव से शहर तक आसान सफर, गर्मी में राहत की उम्मीद
फरीदाबाद में दौड़ेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें: गांव से शहर तक आसान सफर, गर्मी में राहत की उम्मीद

Back to top button