ताजा समाचार

Wayanad: वायनाड में फिर से भूस्खलन, प्रशासन ने लोगों को किया सावधान; आंध्र प्रदेश में बारिश का कहर जारी

Wayanad: शनिवार को वायनाड के पंचिरीमट्टम के पास फिर से भूस्खलन हुआ। 30 जुलाई को हुए भूस्खलन का केंद्र भी पंचिरीमट्टम में ही था। जिला प्रशासन ने इलाके में खोज और अन्य कार्यों में लगे लोगों को सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की है। 30 जुलाई को वायनाड के मुण्डक्काई और चूरलामाला क्षेत्रों में हुए भूस्खलनों में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 78 लोग अभी भी लापता हैं।

Wayanad: वायनाड में फिर से भूस्खलन, प्रशासन ने लोगों को किया सावधान; आंध्र प्रदेश में बारिश का कहर जारी

PSL 2025: मोहम्मद रिजवान की टीम जीत के लिए तरस रही! प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल
PSL 2025: मोहम्मद रिजवान की टीम जीत के लिए तरस रही! प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल

आंध्र प्रदेश में भूस्खलन से 8 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण विजयवाड़ा के मोगलराजपुरम क्षेत्र में भूस्खलन हुआ, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोगलराजपुरम क्षेत्र में भूस्खलन के कारण बड़े पत्थर मृतकों के घरों पर गिर गए। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भूस्खलन पीड़ितों के परिवारों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

चंद्रबाबू नायडू ने 10 लाख रुपये की घोषणा की

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘विजयवाड़ा के मोगलराजपुरम में भूस्खलन हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। सीएम नायडू ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने प्रत्येक मृत व्यक्ति के परिवार को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।’

RVUNL JE Result 2025: RVUNL JE और जूनियर केमिस्ट परीक्षा परिणाम घोषित, चेक करें अपना स्कोर
RVUNL JE Result 2025: RVUNL JE और जूनियर केमिस्ट परीक्षा परिणाम घोषित, चेक करें अपना स्कोर

अगले दो दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से लोगों को हटाने के उपाय करें क्योंकि अगले दो से तीन दिनों में भारी बारिश की संभावना है।

Back to top button