आप पार्टी ने किए तेरा प्रत्याशियों के नाम तय, 4 से 5 दिन में हो जाएगी प्रत्याशियों की घोषणा
सत्यखबर रोहतक (दिनेश कौशिक) – हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आप पार्टी ने 13 प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। हालांकि अभी तक नामों का खुलासा तो नहीं किया, लेकिन अगले चार से 5 दिन के अंदर इन प्रत्याशियों की पहली लिस्ट आप पार्टी जारी कर देगी। जयहिन्द प्रदेश पार्टी कार्यलय में पहुंचे थे। उन्होंने हुड्डा व भाजपा पर भी निशाना साधा और भूपेंद्र हुड्डा को तो राजनीति छोड़ आश्रम खोलने की नसीहत दे डाली।
आप प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने बताया की 350 दावेदारों के इंटरव्यू लिए हैं और पीएसी में सभी नामों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ रायशुमारी हुई है। जिसके बाद फिलहाल 13 नामों पर सहमति बन चुकी है और जल्द ही इन 13 नामों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया फिलहाल सभी विधानसभाओं में जाकर लोगों के सामने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने का कार्यक्रम बनाया जा रहा है। उनके प्रत्याशी ऐसे है, जो भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश से खूंटा उखाड़ने में सक्षम है। साफ छवि व ईमानदार प्रत्याशियों का चुनाव आप पार्टी ने किया है।
जयहिंद ने हुड्डा व भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेंद्र हुड्डा को अब राजनीति छोड़ कर आश्रम खोल लेना चाहिए। क्योंकि कांग्रेस पार्टी में उनकी बहुत बेज्जती हो चुकी है। बेज्जती होने के बाद भी उन्हें कांग्रेस से कुछ भी हासिल नहीं हो रहा है। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा को उन्होंने जन श्राप यात्रा करार दिया और कहा कि यह किस तरह का आशीर्वाद है, जब उनकी यात्रा में लोग आत्मदाह कर रहे हैं। गरीब और बेरोजगार लोग अपनी मांगों को उठा रहे हैं। मनोहर लाल खट्टर तो एसी बस में बैठकर यात्रा कर रहे हैं उन्हें चाहिए कि एक बार हरियाणा रोडवेज की बस में बैठ कर भी यात्रा करें। ताकि लोगों की वास्तविक समस्या का पता चल सके।