हरियाणा

दिग्विजय चौटाला ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में घोषित की इनेसो कार्यकारिणी

सत्यखबर चंडीगढ़, (ब्यूरो रिपोर्ट) – हरियाणा में आगामी छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (INSO) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने चंडीगढ़ में इनसो के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके भावी रणनीति पर चर्चा की। वहीं इस बैठक में दिग्विजय चौटाला ने इनेसो के पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद इनसो की कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी की घोषणा की है।

बैठक के बाद उन्होंने बताया कि इनसो ने केयू में तीन महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की है। इनमें अजय खटकड़ को अहम जिम्मेदारी देते हुए चेयरमैन पद की जिम्मेदारी दी है जबकि नवीन सिहाग को पार्टी अध्यक्ष बनाया गया हैं। वहीं दीपेंद्र बराड़ केयू में कैंपस प्रेजिडेंट होंगे।

Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!
Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!

इनसो अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चौधरी देवीलाल की नीतियों और डॉ अजय सिंह चौटाला की प्रेरणा से बनाए गए संगठन इनसो के लिए नवनियुक्त युवा साथी अपने साथ नए साथियों को जोड़े और संगठन की मजबूती के लिए मेहनत करे।

साथ ही दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में छात्र संघ के चुनाव के लिए इनसो ने लंबी लड़ाई लड़ी थी जिसके बाद प्रदेश में छात्र संघ चुनाव की बहाली हुई थी। उन्होंने कहा कि कमिटमेंट के चलते इनसो ने पहला चुनाव नहीं लड़ा था लेकिन इनसो सरकार से मांग करती है कि अगला छात्र संघ चुनाव सीधे रूप से करवाए जाए इसके लिए इनसो ने प्रदेशभर में हस्ताक्षर अभियान चला रखा है। वहीं दिग्विजय ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रदेश में जल्द प्रत्यक्ष रूप से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए तो इनसो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन छेड़ेगी।

Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध
Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध

Back to top button