ताजा समाचार

Haryana Rain Alert: हरियाणा में आज रात से मौसम में होगा बड़ा बदलाव, कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें कल कैसा रहेगा मौसम ?

Haryana Rain Alert: हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने सूबे के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आज 10 जनवरी की रात से मौसम करवट लेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में दो दिन बारिश की संभावना है।

बारिश से मौसम में होगा बड़ा बदलाव
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि आज रात से ही प्रदेश में मौसम बदलेगा। जिसके बाद बादल छाएंगे और धुंध कम हो जाएगी। कल और परसों यानी 11-12 जनवरी को बारिश होने के आसार हैं। कल दोपहर बाद बारिश आने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। इससे दिन का तापमान गिरेगा और रात का पारा बढ़ेगा। 11 और 12 जनवरी को कई जिलों में बारिश की संभावना है।

Delhi News: अब दिल्ली में कृत्रिम बारिश! IIT कानपुर से मिलकर सरकार ने बनाई मास्टर प्लान
Delhi News: अब दिल्ली में कृत्रिम बारिश! IIT कानपुर से मिलकर सरकार ने बनाई मास्टर प्लान

इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात (नूंह) शामिल हैं। बारिश के साथ- साथ यहां ओलावृष्टि की भी संभावना है। ऐसे में किसानों की परेशानी बढ़ सकती है।

 

Punjab News: पाकिस्तान के लिए भारत में चल रहा था बड़ा जासूसी नेटवर्क! पंजाब पुलिस ने किया यूट्यूबर का पर्दाफाश
Punjab News: पाकिस्तान के लिए भारत में चल रहा था बड़ा जासूसी नेटवर्क! पंजाब पुलिस ने किया यूट्यूबर का पर्दाफाश

Back to top button