ताजा समाचार

IPL 2025: IPL के शिखर पर कोहली की नजर, रोहित को पीछे छोड़ बनने वाले हैं बादशाह

IPL 2025 के 24वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से होगी। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा जहां आरसीबी अपनी घरेलू जमीन पर पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

पिछली जीत से बढ़ा हौसला

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जबरदस्त जीत से आरसीबी का मनोबल काफी बढ़ा है। इस सीजन में विराट कोहली से लेकर रजत पाटीदार तक सभी बल्लेबाजों ने टीम के लिए अहम समय पर योगदान दिया है जिससे टीम की बल्लेबाजी मजबूत नजर आ रही है।

विराट कोहली का धमाकेदार फॉर्म

विराट कोहली इस सीजन शानदार लय में नजर आ रहे हैं। वह अब तक दो अर्धशतक लगा चुके हैं और मुंबई के खिलाफ जीत में भी उनका बड़ा योगदान रहा है। आने वाले मैच में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है।

Glenn Maxwell का चौंकाने वाला फैसला! वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, नई पीढ़ी के लिए खोला रास्ता
Glenn Maxwell का चौंकाने वाला फैसला! वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, नई पीढ़ी के लिए खोला रास्ता

IPL 2025: IPL के शिखर पर कोहली की नजर, रोहित को पीछे छोड़ बनने वाले हैं बादशाह

छक्कों के मामले में रिकॉर्ड के करीब विराट

दिल्ली के खिलाफ मैच में विराट कोहली के पास रोहित शर्मा का छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने का बड़ा मौका रहेगा। रोहित ने 252 पारियों में 282 छक्के लगाए हैं जबकि विराट ने 248 पारियों में 278 छक्के लगाए हैं। उन्हें रोहित को पछाड़ने के लिए सिर्फ 5 छक्कों की जरूरत है।

क्रिस गेल अभी भी सबसे ऊपर

IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की लिस्ट में क्रिस गेल अभी भी टॉप पर हैं जिनके नाम 357 छक्के हैं। वहीं रोहित दूसरे और विराट तीसरे नंबर पर हैं। इस सीजन में विराट अब तक 6 छक्के लगा चुके हैं और वह आने वाले मैच में इस आंकड़े को और बढ़ाना चाहेंगे।

Punjab News: प्रीत नगर में ड्रग्स तस्करों ने CIA स्टाफ पर किया हमला! पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ दर्ज किया मामला
Punjab News: प्रीत नगर में ड्रग्स तस्करों ने CIA स्टाफ पर किया हमला! पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ दर्ज किया मामला

Back to top button