राष्‍ट्रीय

Pahalgam Attack: आतंकी हमले में मारे गए 28 पर्यटक! देखे महिला की मदद मांगने की दिल दहला देने वाली विडिओ

Pahalgam Attack: एक महिला की चीखों और रोते हुए चेहरे की तस्वीर किसी के भी दिल को द्रवित कर सकती थी। वह अपने घायल पति की जान बचाने के लिए मदद मांग रही थी। यह वीडियो पहलगाम से आया था जहां आतंकवादियों ने 28 पर्यटकों को गोलियों से भून डाला।

घायलों की मदद के लिए बढ़े लोग

आतंकी हमले के बाद वहां तैनात पुलिस, भारतीय सेना और स्थानीय लोग पीड़ितों की मदद करने के लिए पहुंचे। घायल और मरते हुए लोगों के बीच मदद की गुहार लगाने वाले कई लोग थे। एक वीडियो में एक महिला अपने घायल पति के लिए मदद मांग रही थी और उसका पति दर्द से कराह रहा था।

अमित शाह की स्थिति पर नजर

हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी उनके साथ थे। दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक चल रही है जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हैं। इस हमले के बाद पूरे जम्मू कश्मीर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Priyanka Chaturvedi का पाकिस्तान पर तंज! पाकिस्तान के एयरबेस पर भारतीय सेना का हमला
Priyanka Chaturvedi का पाकिस्तान पर तंज! पाकिस्तान के एयरबेस पर भारतीय सेना का हमला

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gaurav Thakur (@__gaurav___thakur__)

Haryana Weather: हरियाणा में आंधी-तूफान का तांडव, बिजली सेवा ठप, जनजीवन अस्त-व्यस्त
Haryana Weather: हरियाणा में आंधी-तूफान का तांडव, बिजली सेवा ठप, जनजीवन अस्त-व्यस्त

पाहलगाम पीड़ितों के लिए विशेष विमान

सिविल एविएशन मंत्रालय ने पीड़ितों को वापस उनके घर भेजने के लिए चार विशेष विमान की व्यवस्था की है। दो फ्लाइट्स कश्मीर से दिल्ली के लिए और दो फ्लाइट्स कश्मीर से मुंबई के लिए तय की गई हैं। सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

आतंकी हमले में 45 पर्यटक थे निशाने पर


यह घटना अनंतनाग जिले के बाईसरान घाटी में हुई थी। मंगलवार दोपहर लगभग 2.45 बजे छह आतंकवादी वहां पहुंचे और 45 पर्यटकों के समूह पर गोलियां चला दीं। 28 पर्यटक मारे गए और कई घायल हुए। यह हमला एक बड़े आतंकवादी नेटवर्क का हिस्सा था।

Back to top button