ताजा समाचार

Punjab News: मान सरकार की सख्ती! अपने ही MLA को भ्रष्टाचार के आरोप में किया गिरफ्तार

Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा कदम उठाया। आम आदमी पार्टी के विधायक रमण अरोड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलीं। इन आरोपों के बाद सरकार ने विजिलेंस के माध्यम से उनके खिलाफ छापेमारी की।

रमण अरोड़ा के घर पर छापेमारी और गिरफ्तारी

सूचना के अनुसार पंजाब सरकार के अधिकारी सुबह रमण अरोड़ा के घर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। घर की तलाशी के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल यह पता नहीं चला है कि उन्हें किस थाने में ले जाया जाएगा।

Punjab News: मान सरकार की सख्ती! अपने ही MLA को भ्रष्टाचार के आरोप में किया गिरफ्तार

IPL 2025: दिव्येश राठी की जगह आया नया सितारा! आकाश सिंह ने जोस बटलर का विकेट लेकर दिखाया जलवा
IPL 2025: दिव्येश राठी की जगह आया नया सितारा! आकाश सिंह ने जोस बटलर का विकेट लेकर दिखाया जलवा

झूठे नोटिस और जनता को हुई परेशानी

सरकार को मिली शिकायतों में कहा गया कि रमण अरोड़ा ने नगरपालिका अधिकारियों के जरिए जालंधर के लोगों को झूठे नोटिस भेजे। इन नोटिसों से जनता को बहुत दिक्कत हुई। आरोप है कि अरोड़ा इन नोटिसों को वापस कराने के लिए लोगों से पैसे लेते थे।

सुरक्षा हटाने के बाद की राजनीति

कुछ दिन पहले पंजाब सरकार ने रमण अरोड़ा की सुरक्षा हटा दी थी। इसका कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया। अरोड़ा ने भी इस कदम पर कोई जवाब नहीं दिया जिससे राजनीतिक हलकों में अटकलें लगने लगीं कि क्या वजह थी जिससे पार्टी ने उन्हें अपमानित किया।

अरोड़ा की प्रतिक्रिया और आरोप

रमण अरोड़ा के पास पहले 14 गनमैन थे जो सामान्य विधायकों से तीन गुना ज्यादा थे। 13 मई को सुरक्षा हटाने के बाद उनके पास कोई गनमैन नहीं बचा। उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया कि ऊपर से आदेश है और वे सभी गनमैन वापस भेज दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

Punjab-Haryana High Court का करारा जवाब! कानून के नाम पर न्याय की हत्या? HC ने फेक एनकाउंटर पर लगाई सेंसरशिप
Punjab-Haryana High Court का करारा जवाब! कानून के नाम पर न्याय की हत्या? HC ने फेक एनकाउंटर पर लगाई सेंसरशिप

Back to top button