नांगल चौधरी ( रामपाल फौजी ) – जिला सामान्य अस्पताल नारनौल में ब्लड की मांग को लेकर वीरवार को गांव बिगोपुर नवयुवक मंडल के जवानों के द्वारा 30 युनिट का ब्लड डोनेशन किया गया। दरअसल लाकडाऊन के समय प्रदेश की हालात को देखते हुए वीरवार को 30 नवयुवक मंडल के जवानों ने अपने ही गांव बिगोपुर की अस्पताल में ब्लड डोनेट किया। इस संबंध में समाजसेवी विवेक यादव ने बताया कि हमें हमारे गांव के अस्पताल के माध्यम से जानकारी मिली थी कि नारनौल के सामान्य अस्पताल को कुछ ब्लड यूनिट की जरूरत है। जिस पर मैंने आपने करीब 40 से 50 साथियों को इस बारे में जानकारी देते हुए अपने अस्पताल बिगोपुर में अपने साथियो सहित अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। जहां हमारे करीब 30 नवयुग मंडल के जवानों ने प्रति व्यक्ति 1 युनिट ब्लड डोनेट किया। वही हमारे नवयुवक मंडल के 50 जवान ब्लड डोनेशन के लिए अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 30 जवानों का ही खून लिया गया। बाकी जवानों को जरूरत पड़ने पर बुलाने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर विवेक यादव, साकेत शर्मा, धीरज शर्मा, कर्मपाल, निक्कु, राजन, जितेन्द्र आदि के साथ करीब 30 नवयुवक मंडल के जवानो ने रक्तदान किया।
Aluminum engine scrap Aluminum scrap remelting Metal scraps recycle