सत्यखबर, जींद
दिल्ली समेत कई राज्यों के भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नियुक्त कर दिए जाने के बाद अब हरियाणा में भी हलचल शुरू हो गई है। हरियाणा से सटे दिल्ली से मनोज तिवारी की छुट्टी हो गई है और ऐसे में हरियाणा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर दांव लगाए बैठे नेताओं को उम्मीद बंधी है। संभावना है कि आने वाले एक-दो दिनों के अंदर हरियाणा का नया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मिल जाएगा। अब ये देखना रोचक होगा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नजदीकी सुभाष बराला की ही इस पद पर ताजपोशी होगी या फिर किसी नए चेहरे को ये मौका मिलेगा। पार्टी संगठन के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार हरियाणा में भी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी इसी सप्ताह हो सकती है। हरियाणा में फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला भी इस पद पर बने रहने के लिए जोड़-तोड़ में लगे हुए हैं। बराला मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल की पहली पसंद बताए जाते हैं। सीएम चाहते हैं कि एक बार फिर उन्हीं को पार्टी संगठन की जिम्मेवारी दी जाए। उसके बावजूद हरियाणा के कई सियासी दिग्गज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली हाईकमान के संपर्क में हैं। जिन लोगों के नाम प्रमुखता के साथ प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड में बताए जा रहे हैं,उनमें सांसद नायब सैनी,पूर्व मंत्री ओपी धनखड़ व कैप्टन अभिमन्यु है। पार्टी जातिगत समीकरणों को देखते हुए बदलाव करती है,तो रिप्लेसमेंट मैं जाट चेहरा दिया जा सकता है।
स बीच भाजपा सूत्रों का दावा है कि यदि मुख्यमंत्री अड़े तो फिर वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला की वापसी तय है और यदि केंद्रीय हाईकमान की चली तो अंतिम लड़ाई ओमप्रकाश धनखड़ और कैप्टन अभिमन्यु के बीच होगी।
https://www.youtube.com/watch?v=7lJFu0b0cdA
Copper scrap inventory tracking Copper scrap sorting technologies Metal waste exchange
Reliable Copper cable scrap reception, Scrap metal auctions, Industrial copper waste solutions
Scrap aluminium processing equipment Aluminium heat sink scrap recycling Metal scrap trading
Metal scraps recovery and reprocessing Ferrous material brokering Iron waste recycling
Ferrous material record keeping, Iron waste disposal site, Metal scrap facility